भारत के गुजरात राज्य में ३३ ज़िले है। [१] कच्छ सब से बड़ा और सब से छोटा ज़िला डांग है। अहमदाबाद ज़िले में सब से ज्यादा जनसंख्या और सब से कम जनसंख्या डांग ज़िले में है। सुरत ज़िला सब से ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाला ज़िला है।
१ मई १९६० के दिन बृहद मुंबई राज्य के उत्तरेय स्थान में स्थित १७ ज़िले को जोड़कर गुजरात राज्य की स्थापना की गई थी। दूसरे भागो से महाराष्ट्र राज्य बनाया गया था।
स्थापना काल में अहमदाबाद, अमरेली, बनासकाँठा, भरुच, भावनगर, डांग, जामनगर, जूनागढ़, खेडा, कच्छ, महेसाना, पंचमहाल, राजकोट, साबरकाँठा, રसुरत, सुरेन्द्रनगर और वडोदरा.ज़िले थे।
१९६४ में अहमदाबाद और महेसाना ज़िले में से गांधेनगर ज़िला बनाया गया। जो गुजरात का पाटनगर बना।
१९६६ में सुरत ज़िले में से वलसाड़ ज़िला बनाया गया।
२ अक्तूबर १९९७ के दिन ५ नये ज़िले की रचना कि गई:-
वर्ष २००० में पाटन ज़िले की रचना बनासकाँठा और महेसाना ज़िल से की गई।
२ अक्तूबर २००७ को सुरत ज़िले से अलग तापी ज़िले की रचना की गई।
१५ अगस्त २०१३ के दिन गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नये ७ ज़िले के रचना की गई-:[४]