अभिन्न श्याम गुप्ता (जन्म; २२ अक्टूबर १९७९, इलाहाबाद) भारत के पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी है। वर्तमान में यह इलाहाबाद शहर में रहते है और यह एकल में एक राष्ट्रीय चैंपियन है।[1] गुप्ता ने पुरुषों के एकल में २००४ ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में बैडमिंटन खेला, दक्षिण कोरिया के पार्क ताई-सांग से ३२ के दौर में हार गए थे।[2]
गुप्ता को भारतीय बैडमिंटन में उनके योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।[3]
अभिन्न इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बी कॉम पास हैं। वे वर्तमान रूप से इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, सूबेदार टर्मिनल, इलाहाबाद में उप प्रबंधक (डिप्टी मैनेजर) हैं।
अभिन्न २००४ का लिम्का बुक रिकॉर्ड रखते हैं। वे भारत के पहले शटलर हैं जो सभी श्रेणियों में राष्ट्रीय चैम्पियन रहे हैं - मिनि, सब-जूनियर, जूनियर (दो बार) और सीनियर (दो बार) ।
यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |