ओबरा Obra | |
---|---|
निर्देशांक: 24°28′N 83°00′E / 24.47°N 83.00°Eनिर्देशांक: 24°28′N 83°00′E / 24.47°N 83.00°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | उत्तर प्रदेश |
ज़िला | सोनभद्र ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 46,574 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | हिन्दी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 231219 |
दूरभाष कोड | 05445 |
वाहन पंजीकरण | UP-64 |
ओबरा (Obra) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सोनभद्र ज़िले में स्थित एक नगर है।[1][2]
यह शहर रेणु नदी और सोन नदी के किनारे बसा हुआ है और यहाँ स्थापित तपिय व जलविद्युत ईकाइयों के लिए प्रख्यात है। तपित बिजलीघर में १३ ईकाइयाँ हैं, और उसकी कुल विद्युत उत्पादन क्षमता १५५० मेगावॉट है, जबकि पनबिजली से ९९ मेगावॉट (३३ मेगावॉट की ३ जल ईकाइयाँ) उत्पादित होते है। तलित बिजलीघर 'बी' में भारत का सर्वप्रथम २०० मेगावॉट की ईकाइ लगाई गई थी।
ओबरा शहर आसपास 50 किमी. तक के शहर एवं गाँव के लिए एक महत्वपूर्ण नगरीय केन्द्र है और इसे स्थानीय लोग "छोटी मुम्बई" कहकर भी पुकारते हैं। यहाँ के पावर प्लांट, सिमेंट कारखाने व पत्थरों की खान यहाँ व्यवसाय प्रदान करती हैं।