खतौली Khatauli | |
---|---|
निर्देशांक: 29°16′41″N 77°44′02″E / 29.278°N 77.734°Eनिर्देशांक: 29°16′41″N 77°44′02″E / 29.278°N 77.734°E | |
देश | ![]() |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
ज़िला | मुज़फ़्फ़रनगर ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 72,949 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | हिन्दी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 251201 |
दूरभाष कोड | 91 1396 |
वाहन पंजीकरण | UP12 |
वेबसाइट | https://muzaffarnagar.nic.in/ |
खतौली
(Khatauli) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मुज़फ़्फ़रनगर ज़िले में स्थित एक नगर है।[1][2]
खतौली मुजफ्फरनगर से 21 किलोमीटर की दूरी पर है और राष्ट्रीय राजमार्ग 334 द्वारा यहां पहुंचा जा सकता है। यहां स्थित जैन मंदिर काफी खूबसूरत है। इसके अतिरिक्त यहाँ एक विशाल सराय भी है जिसका निर्माण शाहजहां द्वारा करवाया गया था। खतौली डाकघर का पिन कोड 251201 है। खतौली में गंगनहर है जिसका बहुत जिसका धर्मिक और सामाजिक बहुत महत्व है यहाँ एक विशालकाय सराय स्थित है जिसे शाहजहां ने बनवाया था। खतौली में स्थित शुगर मिल एशिया के सबसे बड़ा शुगर मिलो मे से एक है और यहाँ सभी धर्मों के लोगों की मिलीजुली आबादी निवास करती है।
पक्ष फाउंडेशन एक सामाजिक संगठन है जो गैर सरकारी संस्था है और सेक्शन ८ के तहत केंद्र सरकार के अधीन है, यह सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेता रहा है और सामाजिक हित में कार्यरत हैं। इसका ध्येय धार्मिक भेदभाव को मिटाकर आपसी भाईचारे को बढावा देना और असहाय लोगों की हर संभव मदद करना है। पक्ष फाउंडेशन का पूर्ववर्ती नाम सौहार्द फाउंडेशन था।