खाजा | |
---|---|
उद्भव | |
संबंधित देश | भारत |
व्यंजन का ब्यौरा | |
मुख्य सामग्री | गेहूँ का आटा, शक्कर, घी |
खाजा एक प्रकार का पकवान है जो मुख्यतः मैदा, शक्कर, घी से बनाया जाता है। यह पूर्वी भारत के बिहार, ओड़िशा तथा पश्चिम बंगाल में बहुत लोकप्रिय है। ये सभी क्षेत्र एक समय मौर्य साम्राज्य के अंग थे। कहा जाता है कि दो सहस्र वर्ष पूर्व भी इन क्षेत्रों के उपजाऊ क्षेेत्रों में खाजा बनाया जाता था। [1] सिलाव तथा राजगीर दो ऐसे स्थान है, जहाँ का खाजा अन्य के तुुुुलना में बढ़िया समझा जाता है। बिहार तथा पड़ोसी राज्यों से होते हुए खाजा अब अन्य राज्यों में भी लोकप्रिय हो गया है। आंध्र प्रदेश के काकिनाड़ा का खाजा, स्थानीय रूप से प्रसिद्ध है।[2][3]
खाजा शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द 'खाद्य' से हुई है। खाद्य का अर्थ 'खाने योग्य पदार्थ'।[4]
यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |