चोरी चोरी | |
---|---|
![]() चोरी चोरी का पोस्टर | |
निर्देशक | मिलन लुथरिया |
लेखक | मिलन लुथरिया |
निर्माता |
ललित कपूर राजू नरूला |
अभिनेता |
अजय देवगन, रानी मुखर्जी, सोनाली बेंद्रे |
संगीतकार | साजिद-वाजिद |
प्रदर्शन तिथियाँ |
1 अगस्त, 2003 |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
चोरी चोरी 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह एक नाट्य प्रेमकहानी फिल्म है और इसमें अजय देवगन और रानी मुखर्जी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।[1]
खुशी (रानी मुखर्जी) दिल्ली में रहने वाली एक अनाथ और खुशमिजाज लड़की है। उसको नौकरी से निकाले जाने के एक दिन पहले, उसकी मुलाक़ात रणबीर मल्होत्रा (अजय देवगन) से होती है। वो खुशी को अपने सपने के घर के बारे में बताते रहता है, जो शिमला में वो बनाया है। खुशी की नौकरी चले जाने के बाद वो उसी बंगले को ढूंढते हुए वहाँ आ जाती है और सभी से कहती है कि वो रणबीर की मंगेतर है। उसकी मुलाक़ात रणबीर के परिवार और पूजा (सोनाली बेंद्रे) से होती है।
जब रणबीर घर आ जाता है तो वो खुशी के उसके ही घर में इस तरह झूठ बोल कर घुसपैठ करने के कारण, वो उसके ऊपर आग बबूला हो जाता है, पर बाद में वो उसके साथ मिल कर पूजा को जलाने के बारे में सोचता है। पूजा को जलाने के लिए वे दोनों प्यार का नाटक करते रहते हैं, पर बाद में दोनों सच में एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। पर खुशी को लगता है कि रणबीर सिर्फ पूजा से प्यार करता है, और उसे रणबीर को किया पुराना वादा याद आता है।
सभी गीत आनंद बख्शी द्वारा लिखित; सारा संगीत साजिद-वाजिद द्वारा रचित।
क्र॰ | शीर्षक | गायक | अवधि |
---|---|---|---|
1. | "मेंहदी वेंहदी ना" | अलका याज्ञनिक | 4:44 |
2. | "आते आते" | बाबुल सुप्रियो, अलका याज्ञनिक | 4:01 |
3. | "तू मेरे सामने" | उदित नारायण, अलका याज्ञनिक | 4:25 |
4. | "मैं एक लड़की" | सुनिधी चौहान | 3:57 |
5. | "चोरी चोरी चुपके" | अलका याज्ञनिक | 3:56 |
6. | "अम्मा मेरे बाबुल" | अफरोज़ बानो, फरीदा ख़ान | 4:18 |
7. | "कहना है आज" | कुमार सानु, अलका याज्ञनिक | 5:31 |
8. | "रूठे यार नू" | अदनान सामी, साबरी बंधु | 4:52 |