छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय | |
---|---|
कानपुर विश्वविद्यालय | |
स्थापित | 1966 |
प्रकार: | सार्वजनिक |
कुलाधिपति: | आनन्दी बेन पटेल |
कुलपति: | प्रोफ़ेसर विनय पाठक |
अवस्थिति: | कानपुर, उत्तर प्रदेश, भारत |
पुराने नाम: | कानपुर विश्वविद्यालय |
जालपृष्ठ: | http://csjmu.ac.in/ |
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय , कानपुर, उत्तर प्रदेश में स्थित एक विश्वविद्यालय है। यह पहले कानपुर विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता था। यह भारत एवं उत्तर प्रदेश के अन्य उत्कृष्ट विश्वविद्यालयों में से एक है। कानपुर विश्वविद्यालय की स्थापना 1966 में आगरा विश्वविद्यालय से सम्बद्द महाविद्यालयों के विभाजन से हुई। अब इसमें 15 जनपदों के 170 कॉलेज सम्बद्द है।
उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने कानपुर विश्वविद्यालय का नाम 1884 से 1922 के बीच कोल्हापुर के राजा शाहू चतुर्थ (जिन्हें छत्रपति शाहू जी महाराज के रूप में भी जाना जाता था) के नाम पर महाराजा के बाद दिए गए नाम छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय रख दिया। तब से कानपुर विश्वविद्यालय आधिकारिक तौर पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ' के नाम से जाना जाता है।
=
कानपुर यूनिवर्सिटी यानी कि छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में लगभग सारे कोर्स फुल टाइम और पार्ट टाइम में उपलब्ध हैं। कानपुर विश्वविद्यालय में उपलब्ध कोर्स निम्नवत हैं:
कानपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र मई-जून माह में उपलब्ध होते हैं।[1]
रेणु खाटोर (ह्यूस्टन प्रणाली विश्वविद्यालय के कुलपति और ह्यूस्टन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष) छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के छात्र थे।