छितकुल Chitkul | |
---|---|
माथी मंदिर | |
निर्देशांक: 31°21′07″N 78°26′13″E / 31.352°N 78.437°Eनिर्देशांक: 31°21′07″N 78°26′13″E / 31.352°N 78.437°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | हिमाचल प्रदेश |
ज़िला | किन्नौर ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 582 |
भाषा | |
• प्रचलित | किन्नौरी, पहाड़ी, हिन्दी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
छितकुल (Chitkul) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के किन्नौर ज़िले में स्थित एक गाँव है। यह बस्पा घाटी में बस्पा नदी के किनारे बसा हुआ है।[1][2]
छितकुल समुद्र तल से 3,450 मीटर की ऊंचाई पर हिमाचल प्रदेश के किन्नौर ज़िले में स्थित यह बस्पा घाटी का अंतिम और सबसे ऊंचा ग्राम है। बस्पा नदी के दाहिने तट पर स्थित इस ग्राम में स्थानीय देवी माथी के तीन मंदिर बने हुए हैं। कहा जाता है कि माथी के सबसे प्रमुख मंदिर को 500 वर्ष पहले गढ़वाल के एक निवासी ने बनवाया गया था।
राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर करछम तक, वहां से राक्छम, सांगला होते हुए छितकुल।