जीव मिलखा सिंह भारत के पहले प्रोफेशनल गोल्फर हैं। वे फ़्लाइंग सिंह नाम से जाने जाने वाले प्रसिद्द भारतीय धावक मिलखा सिंह के पुत्र हैं। उनकी माता निर्मल कौर भारत की महिला वॉलीबाल टीम की कप्तान रह चुकी हैं। २००६ में उन्होनें विश्व के श्रेष्ठ १०० गोल्फरों में अपनी जगह बनायी थी। वे चंडीगढ़ में रहते हैं।