जैन विश्वविद्यालय, बंगलुरु में स्थित एक निजी मानित विश्वविद्यालय है। आधिकारिक तौर पर इसका नाम जैन (मानित विश्वविद्यालय) है। पहले इसका नाम श्री भगवान महावीर जैन कॉलेज था। इसे 2009 में मानित विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया था।
जैन विश्वविद्यालय की उत्पत्ति श्री भगवान महावीर जैन कॉलेज (एसबीएमजेसी) से हुई है, जिसकी स्थापना जेजीआई समूह के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. चेनराज रॉयचन्द ने 1990 में की थी। [1] [2] इसे 2009 में मानित विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया था। [3]
जैन विश्वविद्यालय में निम्नलिखित महाविद्यालय और केंद्र शामिल हैं। ये सभी बंगलुरु में हैं, जो नहीं हैं उनका स्थान अलग से लिखा है: [4]
जैन विश्वविद्यालय वाणिज्य, विज्ञान, मानविकी और कला, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी और प्रबंधन में 200 से अधिक पूर्व-स्नातक तथा परास्नातक पाठ्यक्रम प्रदान करता है। [5] यह व्यवसाय प्रशासन, इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कार्यरत पेशेवरों के लिए पाठ्यक्रम भी प्रदान करता है।
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) ने 2020 में संस्थान को विश्वविद्यालयों में 85वाँ तथा समग्र संस्थानों में और 101-150वाँ दिया। इसने इंजीनियरिंग कॉलेजों में इसे 117 और बिजनेस स्कूलों में 86 स्थान दिया। आउटलुक इंडिया ने विश्वविद्यालयों में इसे 68वां स्थान दिया है।
जैन विश्वविद्यालय का कैम्पस हाउसिंग प्रणाली लगभग 85 प्रतिशत छात्रों को आवास प्रदान कर सकती है।
जैन विश्वविद्यालय बैंगलोर के विभिन्न स्थानों में ऑन-कैंपस (JGI ग्लोबल कैंपस) और ऑफ-कैंपस आवास दोनों प्रदान करता है। इसका आवास प्रबंधन छात्रावास प्रबंधन प्रभाग द्वारा किया जाता है। [6]