तपोसिरिस माग्ना

तपोसिरिस माग्ना
तपोसिरिस माग्ना is located in मिस्र
तपोसिरिस माग्ना
Shown within Egypt
वैकल्पिक नाम अबूसिर
स्थान सिकन्दरिया मुहाफ़ज़ाह, मिस्र
क्षेत्र सिकन्दरिया
प्रकार बस्ती, मंदिर
इतिहास
निर्माता तोलेमि द्वितीय, तोलेमि चतुर्थ
स्थापित 280 – 270 ई.पू.
काल तोलेमीय साम्राज्य

तपोसिरिस माग्ना एक शहर है जिसकी स्थापना 280 और 270 ईसा पूर्व के बीच फ़िरौं तोलेमैयोस द्वितीय फिलादेल्फोस द्वारा की गई थी। नाम का अर्थ है "ओसिरिस का महान मक़बरा", जिसे प्लूतार्ख ने शहर में स्थित एक मिस्रीय मंदिर से पहचाना है।

332 ईसा पूर्व में सिकंदर महान द्वारा मिस्र पर विजय प्राप्त करने और सिकन्दरिया की स्थापना के बाद, तपोसिरिस माग्ना शहर ख़ोईअक धार्मिक त्योहार का केंद्र बन गया। इसके बाद, अंतिम मिस्रीय राजवंश तोलेमीय साम्राज्य की स्थापना हुई, जो हेलेनिस्ती काल के दौरान एक यूनानी राज्य के रूप में स्थापित हुआ, जो 30 ईसा पूर्व में क्लियोपाट्रा ७ की मृत्यु तक चला। [1] [2] नेपोलियन 1798 के दौरान मिस्र पहुंचे और फ़्रांसीसी वैज्ञानिकों ने बाद में शहर की वास्तुकला का एक सर्वेक्षण किया, जिसे देस्क्रिप्स्यॉं द लेॹिप्त में प्रकाशित किया गया।

बीसवीं सदी में, इतालवी आन्निबाले एवारिस्तो ब्रेच्च्या के तहत इस स्थल की खुदाई शुरू की गई थी। [3] कल्लिस्थेनिस ने कहा है कि सिकंदर महान ने सीवा मरूद्यान के रास्ते में शहर का दौरा किया था, जो इस सिद्धांत को बल देता है कि हेलेनिस्ती काल में वहाँ एक शहर रहा होगा। [4]

  1. Nardo, Don (2009-03-13). Ancient Greece (अंग्रेज़ी में). Greenhaven Publishing LLC. पृ॰ 162. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-7377-4624-2.
  2. "Ancient Egypt – Macedonian and Ptolemaic Egypt (332–30 bce)". Encyclopedia Britannica (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-06-08.
  3. Győző Vörös (2006). Taposiris Magna, 1998-2004: Alexandriai magyar ásatások. American Univ in Cairo Press. पृ॰ 24. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-963-214-886-1. अभिगमन तिथि 8 June 2012.
  4. Kathryn A. Bard (14 May 1999). Encyclopedia of the Archaeology of Ancient Egypt. Routledge. पृ॰ 927. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-415-18589-9. अभिगमन तिथि 8 June 2012.