तीस्ता सेटलवाड़ | |
---|---|
2015 में तीस्ता सेटलवाड | |
जन्म |
9 फ़रवरी 1962 मुम्बई, महाराष्ट्र |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पेशा | नागरिक अधिकार कार्यकर्ता एवं पत्रकार |
तीस्ता सेटलवाड (जन्म : 1962)[1] मानवाधिकार कार्यकर्ता, समाजिक कार्यकर्ता तथा पत्रकार है। वे Citizens for Justice and Peace (न्याय एवं शान्ति के लिए नागरिक) अथवा सीजेपी नामक संगठन की सचिव हैं, यह संगठन 2002 में गुजरात में सांप्रदायिक दंगे के पीड़ितों के लिए न्याय लड़ने के लिए स्थापित किया गया था। सीजेपी एक सह-याचिकाकर्ता है जो नरेंद्र मोदी और 62 अन्य सरकारी अधिकारियों के 2002 के गुजरात दंगों में उनकी आरोपित सहभागिता के लिए आपराधिक वाद (मुकदमा) की माँग कर रही है।[2][3][4]
तब से उन 62 में से चार आरोपियों के नाम आरोप पत्र (चार्जशीट) में प्रविष्ट (दाखिल) हुए है, जिनमें से सभी को न्यायालय द्वारा दोषमुक्त किया जा चुका है।[5][6]
सेटलवाड़ का जन्म को 1962 में एक गुजराती हिन्दू परिवार में हुआ था। उनके पिता मुंबई के प्रसिद्ध वकील अतुल सेटलवाड़ हैं और उनकी माँ सीता सेटलवाड़ हैं। उनके दादा एम सी सेटलवाड़, भारत के सबसे पहले अटर्नी जनरल थे।[7][8] तीस्ता की शादी सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार जावेद आनंद से हुई और उनके दो बच्चे हैं, एक बेटी टमारा और एक बेटा जिब्रान।[9]
यह जीवनचरित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |