धारवाड़ Dharwad ಧಾರವಾಡ | |
---|---|
![]() | |
निर्देशांक: 15°28′N 75°00′E / 15.46°N 75.00°Eनिर्देशांक: 15°28′N 75°00′E / 15.46°N 75.00°E | |
ज़िला | धारवाड़ ज़िला |
प्रान्त | कर्नाटक |
देश | ![]() |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 9,43,857 |
भाषा | |
• प्रचलित भाषाएँ | कन्नड़ |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 580001 |
टेलीफोन कोड | 0836 |
वाहन पंजीकरण | KA-25 |
वेबसाइट | www |
धारवाड़ (Dharwad) भारत के कर्नाटक राज्य के धारवाड़ ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। सन् 1962 इसे और इसके जुड़वा शहर, हुबली, का विलय कर दिया गया। सन् 2011 की भारत जनगणना में हुबली-धारवाड़ की जनसंख्या 9,43,857 थी। राष्ट्रीय राजमार्ग 48 यहाँ से गुज़रता है।[1][2]
धारवाड़ का नगर क्षेत्रफल लगभग २०० वर्ग किमी है। यह बंगलुरु से ४२५ किमी उत्तर-पश्चिम में राष्ट्रीय राजमार्ग ४ पर बंगलुरु और पुणे के बीच स्थित है। यहाँ का दुर्ग ऊँची नीची भूमि पर स्थित है। कपास, इमारती लकड़ी और अनाज का व्यापार होता है। यहाँ वस्त्र बनाने के कारखाने हैं। बीड़ी, सुगंधित पदार्थ और चूड़ियों के कुटीर उद्योग हैं। कर्नाटक कालेज एवं वन-प्रशिक्षण-महाविद्यालय नामक शिक्षा सस्थाएँ उल्लेखनीय हैं।