नेपोलियन (अभिनेता)

नेपोलियन
जन्म 2 दिसम्बर 1963 (1963-12-02) (आयु 61)
तिरुचिरापल्ली, मद्रास राज्य (अब तमिलनाडु), भारत
शिक्षा सेंट जोसेफ कॉलेज, त्रिची
पेशा फ़िल्म अभिनेता
राजनीतिज्ञ
व्यापारी
कार्यकाल 1991–वर्तमान
राजनैतिक पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (1980-2014)
जीवनसाथी जयासुधा (वि॰ 1993)
बच्चे 2
वेबसाइट
actornepoleon.com

कुमारेसन दुरैसामी (जन्म 2 दिसंबर 1963) भारतीय अभिनेता, उद्यमी और पूर्व राजनीतिज्ञ हैं।[1] उन्हें पेशेवर रूप से उनके मंच नाम नेपोलियन से जाना जाता है। वे भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री थे। उन्होंने मुख्य रूप से तमिल फ़िल्मों के अलावा कुछ तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी फ़िल्मों में अभिनय किया है।[2]

प्रारंभिक जीवन

[संपादित करें]

नेपोलियन का जन्म तिरुचिरापल्ली में हुआ था। उन्होंने सेंट जोसेफ कॉलेज, त्रिची से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।[3]

राजनीति

[संपादित करें]
Nepoleon Election campaigning 2009
2009 भारतीय आम चुनाव अभियान

नेपोलियन द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पार्टी की विचारधाराओं से उत्साहित हो गए। वह उस पार्टी में शामिल हो गए, जिसके उनके चाचा के.एन. नेहरू पहले से ही सदस्य थे और उस समय राज्य सरकार के लोक कल्याण मंत्री थे।[4]

नेपोलियन जब 27 साल के थे, तो उन्हें फ़िल्म उधयम देखने के बाद अभिनय करने की प्रेरणा मिली। उन्होंने सन् 1991 में फ़िल्म पुधु नेल्लु पुधु नाथु से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और सन् 1993 में फ़िल्म एजामन से सफलता हासिल की। उन्होंने मलयालम और तेलुगु सिनेमा में खलनायक की भूमिका भी निभाई और 1993 में मलयालम फ़िल्म देवासुरम में उनकी भूमिका के लिए प्रशंसा प्राप्त की।[5] सन् 1993 में उन्होंने फिल्म किझाक्कु चीमाइले से नायक की भूमिका निभाई और 1997 में एट्टुपट्टी रासा में उनके प्रदर्शन के लिए प्रशंसा प्राप्त की।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Rathaur, Ravi (2019-09-25). "Bhavai Dance - History, Costume, Performance , Facts & Trivia". Gujarat Travel Blog (in अमेरिकी अंग्रेज़ी). Retrieved 2024-07-04.
  2. Rajendran, Gopinath (2020-07-07). "INTERVIEW | Actor Napoleon on his Hollywood debut film 'Devil's Night: Dawn of the Nain Rouge'". The New Indian Express (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2024-07-04.
  3. "St.Joseph's College (Autonomous)". web.archive.org. 2023-02-03. Archived from the original on 3 फ़रवरी 2023. Retrieved 2024-07-04.
  4. "Napolean Calls Uncle the Reason Behind Quitting DMK". द न्यू इंडिया एक्सप्रेस (in अंग्रेज़ी). 2014-12-28. Retrieved 2024-07-04.
  5. Shekhar, Arunkumar (2017-12-19). "A villain is what I call an 'edhir naayagan': Napoleon, a veteran Tamil actor who almost quit acting". The New Indian Express (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2024-07-04.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]