बीए पास | |
---|---|
निर्देशक | अजय बहल |
लेखक | ऋतेश शाह |
निर्माता | अजय बहल (टोंगा टॉकीज), भरत शाह[1] |
अभिनेता |
शिल्पा शुक्ला शादाब कमाल राजेश शर्मा दिब्येन्दु भट्टाचार्य |
छायाकार | अजय बहल |
संपादक | प्रवीण अंगारे |
संगीतकार | आलोकनन्दा दासगुप्ता[1] |
वितरक | वीआईपी फ़िलम्स |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
95 मिनट |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
बीए पास बॉलीवुड की 2013 में प्रदर्शित हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्देशन अजय बहल ने किया है तथा निर्माता भरत शाह हैं।[1] फ़िल्म में मुख्य अभिनय पात्र शिल्पा शुक्ला, शादाब कमाल, राजेश शर्मा और दिब्येन्दु भट्टाचार्य हैं। इसके वितरक वीआईपी बैनर तले भारत शाह हैं। यह फ़िल्म मोहन शुक्ला की २००९ में रचित लघु कहानी 'द रेलवे आँटी' से संकलित है।[2]
फ़िल्म को पहले 12 जुलाई 2013 को जारी करना तय किया गया था लेकिन भाग मिल्खा भाग के प्रदर्शन के कारण इसकी प्रदर्शन तिथि आगे बढ़ाकर 2 अगस्त 2013 कर दी गयी थी।[3]
मुकेश (शादाब कमाल) अपने मां-बाप के गुज़रने के बाद दिल्ली में अपनी बुआ (गीता शर्मा) के पास रहने के लिए आ जाता है। उस पर अपनी दो बहनों की ज़िम्मेदारी भी है जो एक दूसरे शहर में हॉस्टल में रहती हैं। मुकेश का कोई अकादमिक भविष्य नहीं है। उसकी मौजूदा हालत भी खस्ता ही है। यही कारण है कि वह अपनी बुआ के पास रहता है। मुकेश की बुआ और उनका बेटा उसे अपने यहां नहीं चाहते एवं उसे बेरोज़गार रहने के लिए हमेशा ताने देते रहते हैं। एक दिन सारिका (शिल्पा शुक्ला) जो कि उसकी बुआ की दोस्त है मुकेश से मिलती है। वो मुकेश को किसी बहाने से अपने घर बुलाती है और उससे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करती है। फिर दोनों नियमित तौर से सारिका के घर मिलने लगते हैं। कुछ दिनों बाद सारिका उसे ऐसी अमीर महिलाओं के पास शारीरिक संबंध बनाने के लिए भेजने लगती है जो अपने पति के साथ सेक्स संबंधों से संतुष्ट नहीं है। मुकेश को अपनी ये जीवनचर्या पसंद नहीं आती है लेकिन उसे पैसे कमाने के लिए मजबूरी में ये काम करना पड़ता है। सारिका की सास (शांतिदेवी) को कुछ गड़बड़ होने का अहसास होता है और वो अपने बेटे यानी सारिका के पति खन्ना (राजेश शर्मा) को इसके प्रति आगाह करती है।
दिल्ली में आयोजित एशिया और अरब सिनेमा के ओशियन सिनेफेन फ़िल्म समारोह में फ़िल्म का प्रदर्शन 2012 में किया गया तथा वाणिज्यिक दृष्टि से इसको 2 अगस्त 2013 को प्रदर्शित किया गया।[2]
|date=
में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)