मध्य ओशियानी | |
---|---|
मध्य प्रशांत, फ़िजियाई-पॉलिनीशियाई | |
भौगोलिक विस्तार: |
फ़िजी और पॉलिनीशिया |
भाषा श्रेणीकरण: |
ऑस्ट्रोनीशियाई
|
उपश्रेणियाँ: |
पश्चिम फ़िजियाई - रोतुमानई
पूर्वी फ़िजीयाई - पोलेनीशियाई
|
मध्य ओशियानी भाषाएँ गुलाबी पश्चिमी फ़िजीयाई - रोतुमाई है; पीला पूर्वी फ़िजीयाई - पोलेनीशियाई है (अदर्शित: रपा नुई) |
मध्य ओशियानी भाषाएँ (Central Oceanic languages, Central Pacific languages) या फ़िजियाई-पॉलिनीशियाई भाषाएँ (Fijian–Polynesian languages) ओशियानी भाषा-परिवार की मध्य-पूर्वी ओशियानी नामक शाखा की एक उपशाखा है। ओशियानी भाषा-परिवार स्वयं ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की एक शाखा है।[1][2]
रॉस इत्यादि (2002) के अनुसार इस परिवार की भाषाएँ इस प्रकार वर्गीकृत हैं:
एक-दूसरे की तुलना में पश्चिमी फ़िजीयाई भाषाएँ रोतुमाई से अधिक सम्बन्धित है और पूर्वी फ़िजियाई भाषाएँ पॉलिनीशियाई भाषाओं से, लेकिन आधुनिक सम्पर्क के कारण पश्चिमी फ़िजीयाई और पूर्वी फ़िजियाई एक-दूसरे के क़रीब आती चली गई हैं। रोतुमाई भाषा पर पॉलिनीशियाई भाषाओं का प्रभाव है।