मिलम हिमानी | |
---|---|
Milam Glacier | |
स्थान | कुमाऊँ हिमालय, उत्तराखण्ड, भारत |
निर्देशांक | 30°28′59″N 80°05′53″E / 30.483°N 80.098°Eनिर्देशांक: 30°28′59″N 80°05′53″E / 30.483°N 80.098°E |
क्षेत्रफल | 37 वर्ग किलोमीटर (14 वर्ग मील) |
लम्बाई | 16 किलोमीटर (9.9 मील) |
मिलम हिमानी (Milam Glacier) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ हिमालय में स्थित एक हिमानी (ग्लेशियर) है। प्रशासनिक रूप से यह पिथौरागढ़ ज़िले की मुनस्यारी तहसील के अंतर्गत आती है। यह नन्दा देवी से 15 किलोमीटर (9 मील) पूर्वोत्तर में है। मिलम हिमानी 5,500 मीटर (18,000 फुट) से आरम्भ होकर अपने मुख पर 3,870 मीटर (12,700 फुट) बहती है, जहाँ से गोरी गंगा नदी आरम्भ होती है।[1]
1962 भारत-चीन युद्ध के पश्चात मिलम हिमानी को गैर-सनिकों के लिए बंद कर दिया गया था। 1994 में इसे फिर से खोल दिया गया और यह अब पर्वतीय हाईकिंग के लिए लोकप्रिय है। हिमानी के मुख के समीप मिलम गाँव स्थित है जो मुनस्यारी से कुछ दूरी पर है। हिमानी तक की पैदल-यात्रा मुनस्यारी से ही आरम्भ होती है।