मॉनमाउथ प्रायरी Monmouth Priory | |
---|---|
![]() प्रायरी | |
सामान्य विवरण | |
प्रकार | बेनेडिक्टाइन प्रायरी |
पता | प्रायरी स्ट्रीट |
शहर | मॉनमाउथ |
राष्ट्र | वेल्स |
निर्देशांक | 51°48′48.8″N 2°42′50.9″W / 51.813556°N 2.714139°Wनिर्देशांक: 51°48′48.8″N 2°42′50.9″W / 51.813556°N 2.714139°W |
पुनर्निर्माण | 2002 |
पूनर्निर्माण दल | |
वास्तुकार | कीथ मर्री |
वेबसाइट | |
http://www.monmouthpriory.net/ |
मॉनमाउथ प्रायरी (अंग्रेज़ी: Monmouth Priory) प्रायरी स्ट्रीट, मॉनमाउथ, मॉनमाउथशायर, दक्षिण पूर्व वेल्स, में स्थित एक इमारत है जिसमें सेंट मेरी प्रायरी चर्च से जुड़ी मठ इमारतों के अवशेष हैं। प्रायरी 1075 की बेनेडिक्टाइन की आधारशिला थी और मध्यकालीन समय की इमारतों के अवशेषों पर बनी थी। प्रायरी असल में एक ब्रेटन मूल के कुलीन जन और भिक्षु विदेनोक ने बनवाई थी, जो 1075 में मॉनमाउथ के लार्ड बन गए थे।[1] इमारत सेंट मेरी नेशनल स्कूल के उपयोग के लिए उन्नीसवीं सदी में काफी हद तक पुनर्विकसित की गई थी और अब इसमें एक सामुदायिक केंद्र है।[2] सम्पूर्ण परिसर 27 जून 1952 से यूनाइटेड किंगडम की ग्रेड द्वितीय* सूचीबद्ध है तथा मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल की 24 साइटों में से एक है।[3]