मोत्सी माब्यूज़ | |
---|---|
![]() जून 2022 में मोत्सी माब्यूज़ | |
जन्म |
मोत्सेगेट्सी माब्यूज़ 11 अप्रैल 1981 मंकवे, बोफुथत्स्वाना गणराज्य, (अब दक्षिण अफ़्रीका का पश्चिमोत्तर प्रांत) |
शिक्षा | प्रिटोरिया विश्वविद्यालय |
जीवनसाथी |
|
मोत्सेगेट्सी "मोत्सी" माब्यूज़ (जन्म: 11 अप्रैल 1981) एक प्रसिद्ध दक्षिण अफ़्रीकी नर्तकी हैं। उन्होंने अपना करिअर एक पेशेवर नर्तकी के रूप में आरंभ किया हालांकि उन्हें विशेष प्रसिद्धि जर्मन नृत्य प्रतियोगिता लेट्स डांस में भाग लेने के बाद मिली। 2011 से मोत्सी माब्यूज़ इसी प्रतियोगिता में एक जज के रूप में अपनी भूमिका निभा रही हैं। साथ ही 2019 से वह ब्रिटिश संस्करण प्रतियोगिता स्ट्रिक्टली कम डांसिंग में भी जज के रूप में काम कर रही हैं।[1][2]
मोत्सी माब्यूज़ का जन्म 1981 में बोफुथत्स्वाना गणराज्य के मंकवे शहर में हुआ था हालांकि उस समय बोफुथत्स्वाना को मात्र तीन राष्ट्रों द्वारा अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त थी। 1994 में बोफुथत्स्वाना दक्षिण अफ़्रीका का हिस्सा बन गया और अब यह दक्षिण अफ़्रीका के पश्चिमोत्तर प्रान्त में शामिल है।[3]
मोत्सी माब्यूज़ जब पाँच वर्ष की हुई तब उनका परिवार दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया चला गया, जहाँ रहते हुए उनकी छोटी बहन ओटी माब्यूज़ का जन्म हुआ। बचपन से ही दोनों बहनों ने नृत्य में विशेष रुचि ली। मोत्सी ने अपनी स्कूली शिक्षा प्रिटोरिया के हिलव्यू हाई स्कूल से पूरी की।[4][2]
2003 में मोत्सी माब्यूज़ ने अपने साथी नर्तक टिमो कुलज़ाक से शादी की। हालांकि नौ वर्ष के वैवाहिक जीवन के बाद 2014 में इस जोड़े ने तलाक ले लिया। इसके बाद 2015 में वह अपने एक और साथी नर्तक एवगेनिज वोज्न्युक के साथ प्रेम संबंध में आई, जिसके बाद 2017 में कानूनी रूप से दोनों ने विवाह कर लिया। 2018 में माब्यूज़ ने एक बेटी को जन्म दिया। इन सबके अलावा माब्यूज़ अपने पति के साथ जर्मनी में एक नृत्य स्कूल भी चलाती हैं।[5]
![]() |
Motsi Mabuse से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |