राम झूला Ram Jhula | |
---|---|
![]() मुनि की रेती से राम झूले का दृश्य | |
निर्देशांक | 30°07′25″N 78°18′51″E / 30.1236°N 78.3143°Eनिर्देशांक: 30°07′25″N 78°18′51″E / 30.1236°N 78.3143°E |
आयुध सर्वेक्षण राष्ट्रीय ग्रिड | [1] |
वहन | पैदल व साइकल |
पार | गंगा नदी |
स्थान | ऋषिकेश |
लक्षण | |
डिज़ाइन | झूला पुल |
इतिहास | |
खुला | 1986 |
राम झूला (Ram Jhula) भारत के उत्तराखण्ड राज्य में ऋषिकेश से 3 किमी पूर्वोत्तर में गंगा नदी पर बना एक लोहे का झूला पुल है। यह टिहरी गढ़वाल ज़िले में मुनि की रेती के शिवानंद नगर क्षेत्र को पौड़ी गढ़वाल ज़िले में स्वर्गाश्रम से जोड़ता है। यह सन् 1986 में बना था और ऋषिकेश के सर्वाधिक पहचाने जाने वाले चिन्हों में से एक है। राम झूले की संरचना व बनावट गंगा पर 2 किमी आगे जाकर बने हुए लक्ष्मण झूले जैसे हैं, लेकिन 230 मीटर (750 फीट) लम्बा राम झूल इन दोनों में से बड़ा पुल है।[1][2]