राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी | |
---|---|
संक्षेपाक्षर | रा॰ लो॰ पा॰ (आरएलपी) |
नेता | हनुमान बेनीवाल |
दल अध्यक्ष | हनुमान बेनीवाल |
महासचिव | Choudhary Nem Singh |
संसदीय दल अध्यक्ष | हनुमान बेनीवाल |
गठन | 29 अक्टूबर 2018 |
मुख्यालय | नागौर स्टेडियम के सामने , नागौर (राज.) |
लोकसभा मे सीटों की संख्या |
1 / 545 |
राज्यसभा मे सीटों की संख्या |
0 / 245 |
राज्य विधानसभा में सीटों की संख्या |
0 / 200 |
विचारधारा | जवान-किसान |
रंग | हरा, पीला |
विद्यार्थी शाखा | Indian National Student Union |
जालस्थल |
rlpindia |
Election symbol | |
भारत की राजनीति राजनैतिक दल चुनाव |
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एक पंजीकृत और राज्य स्तर की मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल है जिसकी स्थापना राजस्थान के नागौर संसदीय क्षेत्र के वर्तमान सदस्य हनुमान बेनीवाल ने 29 अक्टूबर 2018 को की।[1]
यह दल देश का 59वाँ और राजस्थान का पहला पंजीकृत क्षेत्रीय दल है जिसे हाल ही के लोकसभा चुनाव के बाद निर्धारित अहर्ताएं पूर्ण करने के कारण भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता दी गई।
वर्तमान में इस दल से राजस्थान राज्य विधानसभा में 3 विधायक और भारतीय निम्न सदन (लोकसभा) में एक सदस्य है। पूर्व में राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में इस दल से तीन सदस्य निर्वाचित हुए जिनमे से खींवसर से निर्वाचित सदस्य हनुमान बेनीवाल गत लोकसभा चुनाव में नागौर संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने के कारण खींवसर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हुऐ जिसमे हनुमान बेनीवाल के छोटे भाई नारायण बेनीवाल विधायक निर्वाचित हुए है
भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं जैसे की वसुंधरा राजे तथा राजेंद्र राठौड़, पर विवादित बयान देने के कारण हनुमान बेनीवाल को भारतीय जनता पार्टी से पहले निलंबित व फिर निष्कासित कर दिया | महारानी महाविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
२९ अक्तूबर २०१८ को जयपुर में एक रैली ( हुंकार रैली ) में उन्होंने एक नई पार्टी की घोषणा की।
राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव २०१८ में कुल ५७ सीटों पर चुनाव लड़ा तथा ३ सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित की।[2]