लिट्टी ![]() | |
---|---|
![]() लिट्टी-चोखा | |
उद्भव | |
संबंधित देश | भारत |
देश का क्षेत्र | बिहार |
व्यंजन का ब्यौरा | |
अन्य जानकारी | चोखा |
लिट्टी एक भारतीय व्यंजन है जो मुख्यतः बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लोकप्रिय है। राजस्थान के बाटी से मिलता-जुलता यह व्यंजन आटे की लोई को सत्तू से भरकर बनाया जाता है। इसे देसी घी में डुबाकर आलू-बैंगन के चोखे के साथ खाने की परंपरा है, जिसे 'लिट्टी-चोखा' कहते हैं।
लिट्टी चोखा एक प्रकार का व्यंजन है जो से लिट्टी तथा चोखे - दो अलग व्यंजनों के साथ-साथ खाने को कहते हैं। यह बिहार और उत्तर प्रदेश राज्य के विशेष व्यंजनो में से एक है।[1]
यह व्यंजन लोग किसी भी समय खाना पसंद करते हैं और दूर के सफर के लिये भी लेकर जाना पसंद करते हैं।,यह व्यंजन यंहा के लोगो के बीच मौर्य काल से ही प्रसिद्ध है।
लिट्टी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :- गेहूं का आटा, अजवायन, नमक, सत्तू , लाल मिर्च पाउडर, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक, प्याज, हरी धनिया पत्ता एवं नींबू