श्रीविल्लीपुतूर Srivilliputhur திருவில்லிபுத்தூர் तिरुविल्लीपुतूर | |
---|---|
![]() आण्डाल मन्दिर, श्रीविल्लीपुतूर | |
निर्देशांक: 9°30′43″N 77°37′59″E / 9.512°N 77.633°Eनिर्देशांक: 9°30′43″N 77°37′59″E / 9.512°N 77.633°E | |
देश | ![]() |
प्रान्त | तमिल नाडु |
ज़िला | विरुदुनगर ज़िला |
ऊँचाई | 146 मी (479 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 75,396 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | तमिल |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 626125 |
दूरभाष कोड | 04563 |
वाहन पंजीकरण | TN-67, TN-84 |
श्रीविल्लीपुतूर (Srivilliputhur) या तिरुविल्लीपुतूर (Thiruvilliputhur) भारत के तमिल नाडु राज्य के विरुदुनगर ज़िले में स्थित एक नगर है।[1][2][3]
श्रीविल्लीपुतूर का सबसे महत्वपूर्ण स्थापत्य 11-श्रेणियों वाला गोपुरम है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। यह गोपुरम 192 फुट ऊँचा है और तमिल नाडु का राजचिन्ह है। मान्यता है कि इसका मूल निर्माण सन् 788 में पेरियालवार द्वारा करा गया था, जो बाराह आलवार सन्त में से एक थे। श्रीविल्लीपुतूर अपनी प्राचीनता के लिए प्रसिद्ध एक हिन्दू श्रद्धाकेन्द्र है। पेरियालवार की पुत्री, आण्डाल, महिला आलवार सन्त थीं और भूदेवी की अवतार मानी जाती हैं।[4]