सिन्ध नदी Sindh River | |
---|---|
![]() सिन्ध नदी यमुना नदी की एक उपनदी है | |
स्थान | |
देश |
![]() |
राज्य | मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | मालवा पठार |
• स्थान | विदिशा ज़िला, मध्य प्रदेश |
नदीमुख | यमुना नदी |
• स्थान |
इटावा ज़िला, उत्तर प्रदेश |
• निर्देशांक |
26°26′17″N 79°12′43″E / 26.43806°N 79.21194°Eनिर्देशांक: 26°26′17″N 79°12′43″E / 26.43806°N 79.21194°E |
लम्बाई | 470 कि॰मी॰ (290 मील) |
जलसम्भर आकार | 26,699 किमी2 |
जलसम्भर लक्षण | |
जलक्रम | सिन्ध → यमुना → गंगा |
उपनदियाँ | |
• बाएँ | कुंवारी नदी |
• दाएँ | पहूज नदी |
सिन्ध नदी (Sindh River) भारत के मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश राज्यों में बहने वाली एक नदी है, जो यमुना नदी की एक उपनदी है। यह सिन्धु नदी, सिन्द नदी और काली सिन्ध नदी से बिलकुल पृथक नदी है।[1][2]
इसकी लंबाई 470 किमी है। मध्य प्रदेश में यह उत्तर पूर्व दिशा में बहती है और जगमानपुर के पास उत्तर प्रदेश में प्रविष्ट होती है और यहाँ से १५ किमी उत्तर में यह यमुना नदी से मिल जाती है। यह विदिशा जिले के ग्राम नैनवास कला स्थित ताल से निकलती है जो समुद्र दल से १,७८० फुट की ऊँचाई पर स्थित है। पार्वती, नन एवं माहूर इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं। इस नदी में पूरे वर्ष जल रहता है। वर्षा ऋतु में इसमें भयंकर बाढ़ आती है। चट्टानी किनारों के कारण यह नदी सिंचाई के उपयुक्त नहीं है।