अंजलि मेनन | |
---|---|
![]() | |
जन्म |
1979 कोष़िक्कोड |
नागरिकता |
भारत ![]() |
पेशा |
फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, फ़िल्म निर्माता ![]() |
अंजलि मेनन एक भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक है जिन्होंने फिचर फिल्म मंजदिकुरु (मलयालम: മഞ്ചാടിക്കുരു, अंग्रेजी: Lucky Red Seeds) से अपने लेखन की शुरुआत की थी इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ट मलयालम फिल्म और सर्वश्रेष्ठ भारतीय पर्दापण के लिए एफ०आई०पी०आर०ई०एस०सी०आई० (FIPRESCI) पुरस्कार मिला था।[1] उनकी दूसरी फीचर फिल्म बैंगलोर डेज हैं और उन्होंने गंभीर और व्यावसायिक रूप से प्रशंसित उस्ताद होटल को भी लिखा है।
वह दुबई में बड़ी हुई तथा पुणे विश्वविद्यालय से उन्होंने संचार अध्ययन में स्नातक किया।[2] अंजलि २००३ में लंदन फिल्म स्कूल से फिल्म के संपादन, निर्देशन और निर्देशन में भेद सम्मान के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उनकी स्नातक फिल्म ब्लैक नॉर व्हाइट, जिसमें रेज केम्टन और आर्की पंजाबी ने अभिनय किया तथा जिसमें आसीफ कापडिया कार्यकारी निर्माता थे को पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया था। मेनन ने भारत, मध्य पूर्व और ब्रिटेन में लघु कथा और दस्तावेजी परियोजनाओं के साथ अपना करियर को शुरू किया। २००६ में उन्होने विनोद मेनन के साथ लिटिल फिल्म्स इंडिया की शुरुआत की। [3] मेनन अपने पटकथाओं के साथ-साथ मॉनसून फिस्ट (लघु कहानीयों का एक संग्रह) के भी प्रकाशित लेखिका हैं। वह मुंबई में अपने पति और पुत्रों के साथ रहती है।
Year | Title | दिग्दर्शक | पटकथा लेखक | Ref. |
---|---|---|---|---|
२००९ | केरला केफे (Happy Journey segment) | हाँ | हाँ | [4] |
२०१२ | मंजदिकुरु | हाँ | हाँ | [5] |
२०१२ | उस्ताद होटल | हाँ | [6] | |
२०१५ | बैंगलोर डेज | हाँ | हाँ | [7] |