अंजलि जय | |
---|---|
जन्म |
अंजलि जयदेव 9 अगस्त 1975 भारत |
पेशा | अभिनेत्री |
कार्यकाल | 2006–वर्तमान |
अंजली जय (जन्म अंजलि जयदेव; ९ अगस्त १९७५) एक भारतीय अभिनेत्री और नर्तक है। अंजलि ने ब्रिटेन और अमेरिका में कई फिल्मों के साथ-साथ टीवी शो में भी अभिनय किया है, जैसे की नाईट यट म्यूजियम: सीक्रेट ऑफ़ द तुंम, ब्लाइंड डेटिंग, द ऐज ऑफ़ ऐडलाइन। उन्होंने टेलीविज़न धारावाहिक रॉबिन हूड के साथ-साथ इंस्पेक्टर लिंले मिस्ट्रीज एंड डॉक्टर में भी अभिनय किया। अंजलि जय भारतीय मूल की एक अंग्रेजी अभिनेत्री है।
अंजलि जयदेव का जन्म ९ अगस्त १९७५ बैंगलोर में हुआ। उन्होंने सोफिया हाई स्कूल से शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने १९९१ में माउंट कारमेल कॉलेज से बीए की डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की। जय भरतनाट्यम और समकालीन नृत्य में प्रशिक्षित है। वह एक रंगमंच और नृत्य पृष्ठभूमि से आती हैं। वह लैबैन सेंटर में डांस थियेटर में एमए की डिग्री के लिए चार्ल्स वालेस छात्रवृत्ति पर ब्रिटेन गईं। उन्होंने शोबाना जयसिंह डांस कंपनी के साथ काम किया। वह वर्तमान में वैंकूवर , बीसी में रहती है।
उन्होंने ब्लाइंड डेटिंग धारावाहिक में क्रिस पाइन के विपरीत में काम किया।[1][2][3]