अकबर बीरबल | |
---|---|
![]() | |
शैली | ऐतिहासिक कॉमेडी |
निर्माणकर्ता | मोती सागर |
लेखक | दीपक मलिक, राकेश बरनवाल, तिमिर बख्शी, परितोष पेंटर |
निर्देशक | अमित दामले |
अभिनीत | किकू शारदा विशाल कोटियन डेलनाज़ ईरानी किश्वर मर्चेंट ठाकुर अनूप सिंह |
मूल देश | भारत |
मूल भाषा(एँ) | हिंदी |
सीजन की सं. | 5 |
एपिसोड की सं. | 578 |
उत्पादन | |
निर्माता | निखिल सिन्हा |
छायांकन | नितिनचंद्र बांदेकर |
उत्पादन कंपनियाँ | रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क ट्राएंगल फिल्म्स |
मूल प्रसारण | |
नेटवर्क | बिग मैजिक |
प्रसारण | 28 अप्रैल 2014 20 जुलाई 2016 | –
संबंधित | |
चतुर और चालाक - बीरबल और विराट नया अकबर बीरबल |
अकबर बीरबल एक भारतीय ऐतिहासिक कॉमेडी टेलीविजन श्रृंखला है जो बिग मैजिक पर प्रसारित होती है। इसमें कीकू शारदा और विशाल कोटियन हैं।[1] भोजपुरी भाषा में डब किया गया संस्करण बिग गंगा पर प्रसारित हुआ।[2]
हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल बिग मैजिक पर 28 अप्रैल 2014 को शुरू हुआ।इसमें किकू शारदा ने राजा अकबर और विशाल कोटियन बीरबल के किरदार निभाया। यह पहला लंबा चलनेवाला ऐतिहासिक और कॉमेडी धारावाहिक बन गया।[3] इस धारावाहिक को भोजपूरी भाषा में ज़ी गंगा पर दिखाया गया।[4]
सत्र 1 :
चतुर और चालाक - बीरबल और विराट धारावाहिक हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल का विस्तार है जो 31 जनवरी 2015 से हर शनिवार को बिग मैजिक पर प्रसारित हुआ। हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल सोमवार से शुक्रवार प्रसारित होता था और बीरबल और विराट हर शनिवार को प्रसारित हुआ। यह धारावाहिक सागर फिल्मस द्वारा निर्माण किया गया।[5]। रोहित खुराना ने विराट और विशाल कोटियन ने बीरबल का किरदार निभाया।
सत्र 2 :
चतुर और चालाक - बीरबल और विराट सीजन 2 धारावाहिक 21 जुलाई 2016 से हर गुरुवार और शुक्रवार को बिग मैजिक पर प्रसारित हुआ। इसे ट्राएंगल फिल्म्स द्वारा निर्मित किया गया है।[6] सीजन 1 के सफलता के बाद इसका सीजन 2 जारी किया गया इसमें रोहित खुराना ने विराट और विशाल कोटियन ने बीरबल का किरदार निभाया।
नया अकबर बीरबल धारावाहिक हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल का नया सीजन है जो 22 फ़रवरी 2016 से बिग मैजिक पर प्रसारित हुआ। इसमें किकू शारदा और विशाल कोटियन मूल्य भूमिका में है और यह 20 अगस्त 2016 को बंद हुआ। इसका कुल 121 एपिसोड्स है।
अकबर बीरबल | |
---|---|
![]() | |
शैली | ऐतिहासिक कॉमेडी |
लेखक | दीपक मलिक |
निर्देशक | अमित दामले |
अभिनीत | किकू शारदा विशाल कोटियन |
मूल देश | भारत |
मूल भाषा(एँ) | हिंदी |
एपिसोड की सं. | 121 |
उत्पादन | |
निर्माता | निखिल सिन्हा सोहना सिन्हा |
संपादक | संकेत पारकर |
उत्पादन कंपनी | ट्राएंगल फिल्म्स |
मूल प्रसारण | |
नेटवर्क | बिग मैजिक |
प्रसारण | 22 फ़रवरी 2016 20 जुलाई 2016 | –
संबंधित | |
चतुर और चालाक - बीरबल और विराट हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल |
शो की कहानी प्रसिद्ध लोककथाओं के पात्रों पर आधारित है, अकबर और बीरबल अपनी संयुक्त बुद्धि और बुद्धिमत्ता के कारण बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे हैं। यह शो सम्राट अकबर और उनके सातवें रत्न बीरबल के बीच संबंधों पर एक ताजा, हास्यपूर्ण प्रस्तुति है जो न केवल हंसाता है बल्कि मूल्यवान सबक भी सिखाता है। ऐतिहासिक कॉमेडी की शैली में पहली बार, अकबर बीरबल ने अपनी मनोरंजक कहानी और शानदार कलाकारों के साथ दर्शकों का मन मोह लिया है।
विराट एक चतुर चोर है और बेहद गोपनीय है। विराट केवल शाही और प्रभावशाली परिवारों से दुर्लभ और कीमती वस्तुएं चुराता है, उसका मकसद अपनी क्षमता को चुनौती देता है और अमीरों से चोरी किया वास्तुवों गरीबों को दे देता है। बाद में वो बीरबल के साथ मिल जाता है और बीरबल को पहेली सुलझाने में मदद करता है।
वर्ष | नामित कार्य | पुरस्कार | परिणाम |
---|---|---|---|
2016 | किकू शारदा | सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (कॉमेडी) | जीत |