अकेले हम अकेले तुम | |
---|---|
![]() फिल्म का पोस्टर | |
निर्देशक | मंसूर खान |
लेखक |
मंसूर खान नासिर हुसैन (संवाद) |
निर्माता | रतन जैन |
अभिनेता |
आमिर खान मनीषा कोइराला मास्टर आदिल |
छायाकार | बाबा आज़मी |
संपादक | ज़फर सुल्तान |
संगीतकार | अनु मलिक |
वितरक | यूनाइटेड सेन कम्बाइनस |
प्रदर्शन तिथि |
30 नवम्बर 1995 |
लम्बाई |
160 मिनट |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
अकेले हम अकेले तुम मंसूर खान के द्वारा निर्देशित एक हिन्दी फिल्म है जिसमें आमिर खान और मनीषा कोइराला की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म को संगीत अनु मलिक ने दिया और इसके गीत मजरुह सुल्तानपुरी ने लिखे हैं। इसे पति-पत्नी के रिश्ते को सबसे वास्तविक और संवेदनशीलता से दर्शाने वाला फिल्म माना जाता है। इसे बॉक्स-ऑफिस पर सफलता प्राप्त नहीं हुई।
रोहित कुमार (आमिर खान) एक महत्वाकांक्षी पार्श्व गायक है जबकि किरण (मनीषा कोइराला) एक महत्वाकांक्षी शास्त्रीय गायक है। वे मिलते हैं, एक-दूसरे की भावनाओं से संबंधित होते हैं, प्यार में पड़ते हैं और शादी करते हैं। जब किरण के माता-पिता उनकी शादी का विरोध करते हैं, तो वे अलग कहीं दूर जाने फैसला करते हैं।
हालांकि, विवाह के बाद, किरण की महत्वाकांक्षाएं उसकी अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों से और अपने बेटे सुनील की देखभाल करने से दबने लगती हैं। वह रोहित को छोड़ने और फिर से एक नया जीवन शुरू करने का फैसला करती है। अब एक अकेले रोहित को अपने बेटे और करियर दोनों की देखभाल करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। कुछ परेशानियों के बाद, रोहित खुद और अपने बेटे सुनील के लिए एक अलग दुनिया बनाने में सफल रहता है।
इस बीच, किरण एक विशाल फिल्म स्टार बन गई है। वह रोहित के साथ मिलकर काम करने की कोशिश करती है। लेकिन रोहित एक खुद्दार व्यक्ति है और उसका समर्थन गलत तरीके से दया समझता है। चीजें बदतर हो जाती हैं। अंततः सुनील के लिये अदालत में मामला दर्ज किया जाता है।
सभी गीत मजरुह सुल्तानपुरी द्वारा लिखित; सारा संगीत अनु मलिक द्वारा रचित।
क्र॰ | शीर्षक | गायक | अवधि |
---|---|---|---|
1. | "राजा को रानी से प्यार" (I) | उदित नारायण, अलका याज्ञनिक | 05:05 |
2. | "दिल कहता है" | कुमार सानु, अलका याज्ञनिक | 06:55 |
3. | "दिल मेरा चुराया क्यों" | कुमार सानु, अनु मलिक | 04:42 |
4. | "राजा को रानी से प्यार" (II) | कुमार सानु, अलका याज्ञनिक | 06:14 |
5. | "अकेले हम अकेले तुम" | उदित नारायण, आदित्य नारायण | 04:48 |
6. | "ऐसा जख्म दिया है" | उदित नारायण, शंकर महादेवन, आमिर खान | 06:52 |