अण्डमान क्रियोल हिन्दी Andaman Creole Hindi | |
---|---|
बोलने का स्थान | भारत |
क्षेत्र | अण्डमान |
मातृभाषी वक्ता | १०,००० (१९९४ अनुमान) |
भाषा परिवार | |
भाषा कोड | |
आइएसओ 639-3 | hca |
अण्डमान क्रियोल हिन्दी भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान क्षेत्र में बोली जाने वाली एक क्रियोल भाषा है। १९९४ में प्रकाशित हुए एक भाषावैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार यह हिन्दी, बंगाली और मलयालम के मिश्रण पर आधारित है। यह विशेषकर क्षेत्रीय राजधानी पोर्ट ब्लेयर और उस से दक्षिण में स्थित गाँव-बस्तियों में बोली जाती हैं।[1]