अरिकमेडु Arikamedu அரிக்கமேடு | |
---|---|
अरिकमेडु में मिली दूसरी शताब्दी ईसवी की एक लड़की और पक्षी की मूर्ति | |
| |
स्थान | पुदुचेरी, भारत |
निर्देशांक | 11°54′3″N 79°49′13″E / 11.90083°N 79.82028°Eनिर्देशांक: 11°54′3″N 79°49′13″E / 11.90083°N 79.82028°E |
अरिकमेडु (Arikamedu) भारत के पुदुचेरी केन्द्र-शासित प्रदेश के अरियांकुप्पम कोम्यून के काक्कायनतोपे गाँव में स्थित एक पुरातत्व स्थल है। यह पुदुचेरी नगर से लगभग 4 किलोमीटर (2.5 मील) दूर और गिंगी नदी के किनारे स्थित है। प्राचीन काल में यह भारत और रोम व यूनान के बीच व्यापार का एक केन्द्र हुआ करता था और यहाँ उस काल के कई रोमन और यूनानी अवशेष व वस्तुएँ मिली हैं।[1][2][3]