इस लेख में अनेक समस्याएँ हैं। कृपया इसे सुधारने में मदद करें या वार्ता पृष्ठ पर इन समस्याओं पर चर्चा करें।
|
अहमद पटेल | |
---|---|
अहमद पटेल 2017 में | |
पद बहाल 19 अगस्त 1993 – 25 नवम्बर 2020 | |
चुनाव-क्षेत्र | गुजरात |
पद बहाल 1977–1989 | |
उत्तरा धिकारी | चंदु भाई देशमुख |
चुनाव-क्षेत्र | भरूच |
जन्म | 21 अगस्त 1949 पिरामण, भरूच, गुजरात, भारत |
मृत्यु | 25 नवम्बर 2020 मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम | (उम्र 71)
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजनीतिक दल | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
जीवन संगी | मेमूना पटेल |
बच्चे | 2 |
शैक्षिक सम्बद्धता | वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय |
धर्म | मुस्लिम |
अहमदभाई मुहम्मदभाई पटेल प्रचलित नाम: अहमद पटेल भारत के राजनेता तथा राज्य सभा व लोकसभा के पूर्व सदस्य एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार थे।[1]
अहमद पटेल की शादी 1976 में मेमूना अहमद से हुई। इन दोनों के दो संतानों में एक बेटा और एक बेटी है। ये मीडिया के सामने बहुत ही कम बार ही आते हैं। इन्हें गांधी-नेहरू परिवार के काफी करीब का माना जाता था।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल (Ahmed Patel Passes Away) का देहांत 25 नवम्बर 2020, बुधवार सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर हो गया।[2] अहमद पटेल को तकरीबन एक महीने पहले कोरोना हुआ था। इसके बाद उनका स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया था। इस दौरान अहमद पटेल के कई अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था।
पटेल ने अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत नगरपालिका के चुनाव से की थी, जिसके बाद आगे पंचायत के सभापति भी बन गए। बाद में इन्होंने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया और उसके बाद राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए। इन्दिरा गांधी के आपातकाल के बाद 1977 में आम चुनाव हुए थे, जिसमें इन्दिरा गांधी की हार हुई थी। इसी चुनाव में इनकी जीत हुई और पहली बार पहली बार लोकसभा में आए थे।[3][4] ये तीन बार लोकसभा सभा सांसद(1977, 1980,1984)और पांच बार राज्यसभा सांसद(1993,1999, 2005, 2011, 2017 वर्तमान) रहे हैं।
अहमद पटेल 1 अक्टूबर 2020 को कोरोना संक्रमित हुए थे। उन्हें 15 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। कोविड-19 के कारण 25 नवंबर 2020 को अहमद पटेल की 71 साल की उम्र में मृत्यु हो गई।[5][6]
यह जीवनचरित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |