आइवर ग्रत्तन-गिनीज | |
---|---|
![]() Ivor Grattan-Guinness in 2003. | |
जन्म |
23 जून 1941 बेकवेल, इंग्लैण्ड |
मृत्यु |
12 दिसम्बर 2014 इंग्लैण्ड | (उम्र 73 वर्ष)
आवास | इंग्लैण्ड |
राष्ट्रीयता | ब्रितानी |
क्षेत्र | गणितज्ञ, इतिहासकार, तर्कशास्त्री |
संस्थान |
मिडिलसेक्स विश्वविद्यालय लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स |
शिक्षा |
वधम कॉलेज, ऑक्सफ़ोर्ड लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स लंदन विश्वविद्यालय |
डॉक्टरी शिष्य | निकोलो गुचईरदिनी |
प्रसिद्धि | गणित का इतिहास, तर्कशास्त्र का इतिहास |
उल्लेखनीय सम्मान | केन्नेथ ओ॰ में मेडल |
टिप्पणी उनका जन्म गणितज्ञ एलेन ट्यूरिंग के समान है जो २९ वर्ष पहले जन्मे थे। |
आइवर ओवेन ग्रत्तन-गिनीज (23 जून 1941 – 12 दिसम्बर 2014) गणित और तर्कशास्त्र के इतिहासकार थे।[1][2]
ग्रत्तन-गिनीज का जन्म बेकवेल, इंग्लैण्ड में हुआ; उनके पिताजी गणित के अध्यापक और शैक्षिक व्यवस्थापक थे।[1] उन्होंने वधम कॉलेज, ऑक्सफोर्ड से गणित में स्नातक छात्र और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से १९६६ में गणितीय तर्कशास्त्र एवं विज्ञान का दर्शन में स्नातकोत्तर (अर्थशास्त्र) पूर्ण किया।[1][3] उन्होंने १९६९ में पीएचडी पूर्ण की तथा १९७८ में लंदन विश्वविद्यालय से विज्ञान के इतिहास मेम पोस्ट डॉक्ट्रैट की उपाधि प्राप्त की। वो मिडलसेक्स विश्वविद्यालय में तर्कशास्त्र एवं गणित का इतिहास के एमेरिटस प्रोफेसर रहे और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनोमिक्स में मेहमान सह शोधकर्ता रहे।
उन्हें आईसीएचएम (इंटरनेशनल कमीशन फॉर द हिस्ट्री ऑफ़ मैथमेटिक्स) ने ३१ जुलाई २००९ को बुडापेस्ट में, विज्ञान के इतिहास के लिए २३वीं अन्तर्राष्ट्रीय कांग्रेस में उनके गणित के इतिहास पर कार्य के लिए केन्नेथ ओ॰ में मेडल से सम्मानित किया।[4] वर्ष २०१० में, वो बर्ट्रेंड रसेल सोसायटी के सम्मानीय सदस्य चुने गये।
ग्रत्तन-गिनीज ने अपने जीवन का अधिकांश भाग मिडलसेक्स विश्वविद्यालय में व्यतीत किया।[5] वो इंटरनेशन एकेडमी ऑफ़ द हिस्ट्री ऑफ़ साइंस के सदस्य भी रहे।[6]
{{cite web}}
: Check date values in: |archive-date=
(help)
{{cite web}}
: CS1 maint: bot: original URL status unknown (link)