आगर मालवा ज़िला Agar Malwa district | |
---|---|
मध्य प्रदेश का ज़िला | |
मध्य प्रदेश में स्थिति | |
देश | भारत |
प्रान्त | मध्य प्रदेश |
विभाग | उज्जैन विभाग |
स्थापना | 2013 |
मुख्यालय | आगर, मध्य प्रदेश |
तहसील | 4 |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 2785 किमी2 (1,075 वर्गमील) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 5,71,278 |
• घनत्व | 210 किमी2 (530 वर्गमील) |
भाषा | |
• प्रचलित | हिन्दी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
वाहन पंजीकरण | MP-70 |
वेबसाइट | agarmalwa |
आगर मालवा ज़िला (Agar Malwa district) भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। यह मध्यप्रदेश का 51वाँ ज़िला हैं। ज़िले का मुख्यालय आगर है। [1][2]
आगर-मालवा ज़िला अपनी लाल मिट्टी के लिये भारत में प्रसिध्द हैं। आगर की स्थापना राजा आगरीय भील ने 10 वी सदी के दौरान करी थी, कई वर्षों तक यह राजपूत शासकों के अधीन रहा। यह ज़िला उज्जैन सम्भाग में स्थित है और इसे 16 अगस्त 2013 को शाजापुर जिला से अलग कर के ज़िला घोषित किया गया। 1947 से मध्य प्रदेश के पुनर्गठन के पूर्व 1956 तक आगर मध्य भारत का एक जिला था 1956 में इसे शाजापुर जिले में शामिल कर दिया गया। यह उज्जैन शहर से 65 कि.मी. की दूरी पर स्थित है l आगर जिले के अंतर्गत चार तहसील आती हैं तहसील बडौद, आगर, सुसनेर, नलखेड़ा। अपनी लाल मिट्टी के लिऐ प्रसिद्ध है। इसकी सीमा राजस्थान को छूती है [3] 15अगस्त 2023 को नवीन तहसील सोयत जो पूर्व में सुसनेर तहसील का कस्बा (उपतहसील) था नव निर्मित तहसील हो गई । इसी के साथ आगर जिले में तहसीलों की संख्या पांच हो गई। ज्ञात हो की नवीन तहसील भवन सोयत का निर्माण भी पूर्व में हो चुका है