आदोनी Adoni ఆదోని | |
---|---|
आदोनी दुर्ग | |
निर्देशांक: 15°37′26″N 77°16′23″E / 15.624°N 77.273°Eनिर्देशांक: 15°37′26″N 77°16′23″E / 15.624°N 77.273°E | |
देश | ![]() |
प्रान्त | आन्ध्र प्रदेश |
ज़िला | कर्नूल ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 1,66,344 |
भाषा | |
• प्रचलित | तेलुगू |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
आदोनी (Adoni) भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य के कर्नूल ज़िले में स्थित एक नगर है।[1][2][3]
हैदराबाद से 225 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में चेन्नई-मुंबई (भूतपूर्व मद्रास-बंबई) रेलमार्ग पर स्थित आदोनी एक समय मध्यकाल के शक्तिशाली हिन्दू राज्य विजयनगर के शासकों का गठ हुआ करता था। बाद में 1792 तक इस पर मुसलमानों का नियंत्रण रहा। 1792 में इस पर क़ब्ज़े के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी और टीपू सुल्तान में युद्ध हुआ, जिसके परिणामस्वरूप यह हैदराबाद के निज़ाम के हाथ में चला गया। 1680 में यहाँ एक भव्य मस्जिद (जामी मस्जिद) का निर्माण किया गया। अब यहाँ सूती वस्त्र और कालीन बनाए जाते हैं। शहर में टी. जी. एल. जी पॉलीटेक्निक और आदोनी आटर्स ऐंड सांइस कॉलेज स्त्जित है। 2001 की जनगणना के अनुसार आदोनी की कुल जनसंख्या 1,55,969 है।