![]() आरोग्य सेतु का प्रतीक | |
![]() उपयोगकर्ता पंजीकरण पृष्ठ का स्क्रीनशॉट | |
डेवलपर | राष्ट्रीय सूचना विकास केन्द्र, भारत सरकार |
---|---|
पहला संस्करण | अप्रैल 2020 |
आखिरी संस्करण |
1.2.2 (एंड्रॉएड)[1] 18 मई 2020 (आइफोन) |
प्रोग्रामिंग भाषा | कोटलिन और जावा |
ऑपरेटिंग सिस्टम | |
आकार | 4.0MB (एंड्रॉएड एप). |
भाषा |
हिंदी अंग्रेजी तमिल तेलुगु कन्नड़ मलयालम पंजाबी बंगाली ओडिया गुजराती मराठी असमिया |
प्रकार | स्वास्थ्य सेवा |
लाइसेंस | अपाचे लाइसेंस 2.0 |
वेबसाइट |
www |
आरोग्य सेतु राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित एक COVID -19 (कोरोनावायरस रोग 2019) ट्रैकिंग मोबाइल एप्लिकेशन है जो भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आता है।[3]
इस ऐप का उद्देश्य कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता फैलाना और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को भारत के लोगों से जोड़ना है। यह एक ट्रैकिंग ऐप है जो कोरोना वायरस संक्रमण को ट्रैक करने के लिए स्मार्टफोन के जीपीएस और ब्लूटूथ सुविधाओं का उपयोग करता है। आरोग्य सेतु ऐप एंड्रॉइड और आईओएस मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध है। [4]
लॉन्च होने के केवल तीन दिनों में तीन मिलियन से अधिक डाउनलोड के साथ, आरोग्य सेतु सरकारी ऐप के बीच सबसे लोकप्रिय ऐप बन गया है। यह दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला मोबाइल ऐप है, जिसे केवल ६ अप्रैल, २०२० को जारी किया गया था। केवल 20 दिनों में लगभग 20 मिलियन उपयोगकर्ता हो गए।[5][6]
२५ देशों में लॉन्च किए गए कोरोनावायरस कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग ऐप का विश्लेषण करने के बाद MIT टेक्नोलॉजी रिव्यू ने आरोग्य सेतु ऐप को 5 में से 2 स्टार दिए।[7]