न्यायमूर्ति आसिफ सईद खान खोसा آصف سعید خان کھوسہ | |
---|---|
पाकिस्तान के 26 वें मुख्य न्यायाधीश
| |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 18 जनवरी 2019 | |
नियुक्त किया | आरिफ अल्वी |
पूर्वा धिकारी | मियां साकिब निसार |
जन्म | 21 दिसम्बर 1954 डेरा गाजी खान, पश्चिम पंजाब, पाकिस्तान |
राष्ट्रीयता | पाकिस्तानी |
संबंध | नसीम हसन शाह (ससुर) नसीर महमूद खोसा (भाई) तारिक मसूद खोसा (भाई)[1] |
शैक्षिक सम्बद्धता | कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय पंजाब विश्वविद्यालय गवर्नमेंट कॉलेज, लाहौर[2] |
न्यायमूर्ति आसिफ सईद खान खोसा (उर्दू: آصف سعید خان کھوسہ, जन्म 21 दिसंबर 1954) पाकिस्तान के नए 26 वें मुख्य न्यायाधीश हैं। वे 21 दिसंबर, 2019 को सेवानिवृत्त होंगे। इस पद पर इन्होंने न्यायमूर्ति साकिब निसार का स्थान लिया।[3]
खोसा पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश नसीम हसन शाह के दामाद और सेवानिवृत्त संघीय सचिव नासिर महमूद खोसा के भाई हैं। जज बनने से पहले वे पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन और लाहौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वकील थे। उन्हें 26 जुलाई 1979 को वकीलों और जजों के सबसे प्रतिष्ठित निकाय में से एक लिंकन इन, लंदन, ग्रेट ब्रिटेन के माननीय सोसायटी के बार में आमंत्रित किया गया था।