इंडोनेशियाई द्वीपसमूह चार समय मंडलों ऐकेह में यूटीसी+०६:०० से पश्चिमी पापुआ में यूटीसी+०९:०० तक फैला हुआ है। हालांकि यहाम्ं की सरकार आधिकारिक रूप से सिर्फ़ तीन समय मंडलों को मानती है।
इंडोनेशिया में मानक समय तीन समय मंडलों में विभाजित है।
पश्चिमी इंडोनेशियाई समय (विब) या (अंग्रेज़ी: Western Indonesian Time}) (WIB, इण्डोनेशियाई: Waktu Indonesia Barat) (यूटीसी+०७:००) निम्नलिखित स्थानों पर उपयोग किया जाता है।
आईएएनए समय मंडल डेटाबेस में चिह्न है "एशिया/जकार्ता" और "एशिया/पोंतिआनक"।
मध्य इंडोनेशियाई समय (विता) या (अंग्रेज़ी: Central Indonesian Time) (WITA, इण्डोनेशियाई: Waktu Indonesia Tengah) (यूटीसी+०८:००) निम्नलिखित स्थानों पर उपयोग किया जाता है।
आईएएनए समय मंडल में चिह्न है "एशिया/मकस्सर" या "Asia/Makassar"
पूर्वी इंडोनेशियाई समय (विट) या (अंग्रेज़ी: Eastern Indonesian Time) (WIT, इण्डोनेशियाई: Waktu Indonesia Timur) (यूटीसी+०९:००) का निम्नलिखित स्थानों पर उपयोग किया जाता है।
आईएएनए समय मंडल में चिह्न है "एशिया/जयापुरा" या "Asia/Jayapura".
गुलामी काल और स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद कुछ वर्षों तक,[1] इंडोनेशिया में समय (डच ईस्ट इंडीज़]]) निम्न तरीकों से उपयोग होता था:
दिनांक | घटना |
---|---|
2012-03-12 | सहायक वाणिज्य मंत्री हत्ता राजासा ने रपट दी कि अनुसंधानों के अनुसार पूरे देश में एक समय मडंल का उपयोग करके देश खरबों रुपये बचा सकता है। [2] |
2012-05-26 | द जकार्ता पोस्ट ने 26 मई 2012 को रपट दी कि 28 अक्टूबर, 2012 से एक समय मंडल यूटीसी+08:00 का इस्तेमाल शुरू हो सकता है। [3] |
2012-08-31 | जकार्ता ग्लोब ने 31 अगस्त 2012 को रपट दी कि यह प्रस्ताव अभी रोक दिया गया है।[4] |
2013-01-30 | एक उपमंत्री ने कहा कि दो बार लागू ना हो पाने की वजह से अब यह प्रयोग खत्म कर दिया गया है: 17 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 28 अक्टूबर 2012 (युवा शपथ दिवस) [5] |
2013-02-09 | मंत्री ने बिना कोई तारीख बताये कहा कि इसे छोड़ा नहीं गया है।[6] |
आईएएनए समय मंडल डेटाबेस इंडोनेशिआ के लिये फ़ाइल (संचिका) ज़ोन.टैब में चार समय मंडल रखे हुए है।
{{cite web}}
: Check date values in: |archive-date=
(help)