स्थान | इटावा, उत्तर प्रदेश, भारत |
---|---|
निर्देशांक | 26°46′02″N 79°00′07″E / 26.767261°N 79.001896°Eनिर्देशांक: 26°46′02″N 79°00′07″E / 26.767261°N 79.001896°E |
क्षेत्रफल | 350 हैक्टेयर |
पशुओं की संख्या | 111 |
पशु जातियों की संख्या | 5 |
जालस्थल | https://etawahlionsafari.org/ |
इटावा सफारी पार्क (पूर्व में इटावा लायन सफारी) एक सफारी पार्क है जो इटावा, उत्तर प्रदेश में स्थित है।[1] यह 350 हैक्टेयर में फैला हुआ है।
इस सफारी पार्क की खास बात यह है कि इसमें 5 तरह की सफारी करवायी जाएगी जिसमें लायन (सिंह) सफारी, डियर (हिरण) सफारी, बेयर (भालू) सफारी और लेपर्ड (तेंदुआ) सफारी शामिल हैं। इसके अलावा यहां एक 4डी थियेटर भी बनाया गया है जिसमें वन्य जीवन को बेहद नजदीक से देखने का मौका मिलेगा। यह एशिया का सबसे बड़े सफारी पार्को में से एक है।[2]