इन्दुलाल याज्ञिक | |
---|---|
![]() इन्दुलाल याज्ञिक की स्मृति में १९९९ में जारी डाक टिकट | |
जन्म |
22 फ़रवरी 1892 नडियाद, खेड़ा, गुजरात |
मौत |
17 जुलाई 1972 अहमदाबाद | (उम्र 80 वर्ष)
उपनाम | इन्दुचाचा |
शिक्षा | बी ए , एलएलबी |
शिक्षा की जगह | गुजरात कॉलेज , अहमदाबाद; सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई |
पेशा | स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, लेखक, सम्पादक, फिल्म निर्माता |
कार्यकाल | 1915–1972 |
संगठन | बॉम्बे समाचार |
प्रसिद्धि का कारण | महागुजरात आन्दोलन का नेतृत्व |
माता-पिता | कन्हैयालाल याज्ञिक |
इंदुलाल कन्हैयालाल याज्ञिक (22 फरवरी 1892 - 17 जुलाई 1972) एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं किसान नेता थे। वे अखिल भारतीय किसान सभा के नेता थे और उन्होंने महागुजरात आन्दोलन का नेतृत्व किया था। [1] उन्हें इंदु चाचा के नाम से भी जाना जाता है। [1] [2] वह एक लेखक और फिल्म निर्माता भी थे। [2] इन्दुलाल याज्ञिक ही मैडम भीकाजी कामा द्वारा फहराए गए भारतीय तिरंगे झंडे को चोरी छिपे जर्मनी से भारत लाये थे।
वे 1957 में तत्कालीन बॉम्बे राज्य में अहमदाबाद निर्वाचन क्षेत्र से द्वितीय लोक सभा के लिए चुने गए थे। पुनः 1962-1972 तक उसी निर्वाचन क्षेत्र से तीसरी, चौथी और पांचवीं लोकसभा के लिए चुने गए। [3]
इन्दुलाल याज्ञिक का जन्म गुजरात के खेड़ा जिले के नडियाद के झगड़िया पोल में हुआ था। [4] पढ़ाई के दौरान ही उनके पिता कनैयालाल का देहान्त हो गया था। उन्होने अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा नडियाद में
पूरी की और 1906 में मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने अहमदाबाद के गुजरात कॉलेज में प्रवेश लिया। इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, बॉम्बे में प्रवेश लिया और वहां से बीए की परीक्षा पास की। 1912 में उन्होंने एलएलबी की परीक्षा पास की। [3]
यंग इंडिया, "नवजीवन अणे सत्य", और "युगधर्म" सहित कई पत्रिकाओं एवं मुंबई समाचार, नूतन गुजरात, द बॉम्बे क्रोनिकल और हिन्दुस्तान आदि समाचार पत्रों को उन्होने आरम्भ किया या प्रकाशन किया।
"यंग इंडिया पिचर्स" नामक उनकी कम्पनी ने गुजराती में दस से अधिक फिल्में बनायी। [2][8] Some of them are:
<ref>
अमान्य टैग है; "ch" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है