ईगलनेस्ट वन्य अभयारण्य | |
---|---|
Eaglenest Wildlife Sanctuary | |
आईयूसीएन श्रेणी चतुर्थ (IV) (आवास/प्रजाति प्रबंधन क्षेत्र) | |
![]() ईगलनेस्ट अभयारण्य में वन छत्र | |
अवस्थिति | पश्चिम कमेंग ज़िला, अरुणाचल प्रदेश, भारत |
निर्देशांक | 27°06′0″N 92°24′0″E / 27.10000°N 92.40000°Eनिर्देशांक: 27°06′0″N 92°24′0″E / 27.10000°N 92.40000°E |
क्षेत्रफल | 218 कि॰मी2 (2.35×109 वर्ग फुट) |
स्थापित | 1989 |
आगंतुक | 75 (2006 में) |
शासी निकाय | वन विभाग, अरुणाचल प्रदेश सरकार |
ईगलनेस्ट वन्य अभयारण्य (Eaglenest Wildlife Sanctuary) भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य के पश्चिम कमेंग ज़िले में बोमडिला के समीप हिमालय के चरणों में स्थित एक संरक्षित क्षेत्र है।[1][2]
ईगलनेस्ट अभयारण्य पूर्वोत्तर में सेस्सा ऑर्किड अभयारण्य और पूर्व में कामेंग नदी के पार पक्के बाघ अभयारण्य से सटा हुआ है। इस अभयारण्य में ऊँचाई का बहुत अंतर दिखता है: 500 मी॰ (1,600 फीट) से लेकर 3,250 मी॰ (10,660 फीट) तक, और अभयारण्य कमेंग हाथी अभयारण्य का भाग है। यहाँ 454 पक्षी जातियाँ संरक्षित हैं, लेकिन इसका नाम भारतीय सेना के "रेड ईगल" दस्ते पर पड़ा है, जो इस क्षेत्र में 1950 के दशक से तैनात है।[3][4]