उधमपुर Udhampur | |
---|---|
उधमपुर के समीप क्रिमची मन्दिर | |
निर्देशांक: 32°54′54″N 75°08′28″E / 32.915°N 75.141°Eनिर्देशांक: 32°54′54″N 75°08′28″E / 32.915°N 75.141°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | जम्मू और कश्मीर |
ज़िला | उधमपुर ज़िला |
ऊँचाई | 755 मी (2,477 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 84,015 |
भाषा | |
• प्रचलित | डोगरी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 182101 |
दूरभाष कोड | +91-1992 |
उधमपुर (Udhampur) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के उधमपुर ज़िले में स्थित एक ऐतिहासिक व धार्मिक नगर और नगरपालिका परिषद है। यह ज़िले का मुख्यालय और भारतीय सेना के उत्तरी कमांड का मुख्यालय भी है। उधमपुर का नाम राजा उधम सिंह पर पड़ा था। यह नगर जम्मू और श्रीनगर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर एक महत्वपूर्ण गंतव्य है। माता वैष्णो देवी का तीर्थस्थल भी निकट ही है।[1][2][3][4]
उधमपुर ज़िला हिमालय की शिवालिक पर्वतश्रेणी में स्थित है और इसका भूगोल अधिकतर पहाड़ी है। ज़िले के उच्च भागों में नियमित रूप से शीतकालीन हिमपात होता है। उधमपुर नगर ज़िले के कम ऊँचाई वाले भाग में 756 मीटर (2480 फुट) पर स्थित है, इसलिए यहाँ हिमपात कभी-कभार ही होता है।[5]
नगर की जलवायु उप-उष्णकटिबंधीय है। ग्रीष्मकालीन तापमान 40 से अधिक और शीतकालीन तापमान शून्य से कम तक जा सकता है। वार्षिक वर्षापात 130 सेमी है, और बारिश अधिकतर मॉनसून और शीतकाल में होती है। केन्द्रीय उधमपुर में कभी-कभार ही हिमपात होता है, हालांकि बाहरी क्षेत्रों में समय-समय पर होता रहता है। बदलती जलवायु के कारण हाल के वर्षों में भारी हिमपात अधिक होता आरम्भ हो गया है। सन् 2011 में लगभग 15 सेमी हिम गिरा था। फरवरी और मार्च में भारी ओले पड़ते हैं।
उधमपुर के जलवायु आँकड़ें | |||||||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
माह | जनवरी | फरवरी | मार्च | अप्रैल | मई | जून | जुलाई | अगस्त | सितम्बर | अक्टूबर | नवम्बर | दिसम्बर | वर्ष |
उच्चतम अंकित तापमान °C (°F) | 24 (75) |
29 (84) |
33 (91) |
39 (102) |
40.5 (104.9) |
40.9 (105.6) |
41 (106) |
38 (100) |
32 (90) |
31 (88) |
29 (84) |
25 (77) |
41 (106) |
औसत उच्च तापमान °C (°F) | 18.8 (65.8) |
21.9 (71.4) |
26.6 (79.9) |
32.9 (91.2) |
38.3 (100.9) |
40.6 (105.1) |
35.5 (95.9) |
33.7 (92.7) |
33.6 (92.5) |
31.7 (89.1) |
26.8 (80.2) |
21.1 (70) |
30.1 (86.2) |
औसत निम्न तापमान °C (°F) | 1.2 (34.2) |
9.7 (49.5) |
13.6 (56.5) |
19.0 (66.2) |
24.4 (75.9) |
26.8 (80.2) |
24.5 (76.1) |
24.0 (75.2) |
23.0 (73.4) |
18.4 (65.1) |
12.6 (54.7) |
8.5 (47.3) |
17.7 (63.9) |
निम्नतम अंकित तापमान °C (°F) | −4.4 (24.1) |
−3 (27) |
3 (37) |
6 (43) |
7 (45) |
13 (55) |
13 (55) |
8 (46) |
12 (54) |
4 (39) |
2 (36) |
−3 (27) |
−4.4 (24.1) |
औसत वर्षा मिमी (इंच) | 50.0 (1.969) |
46.4 (1.827) |
53.2 (2.094) |
26.3 (1.035) |
16.0 (0.63) |
51.8 (2.039) |
283.4 (11.157) |
644.5 (25.374) |
123.9 (4.878) |
38.1 (1.5) |
11.9 (0.469) |
42.2 (1.661) |
1,387.7 (54.634) |
स्रोत: [6] |