उमर अब्दुल्ला | |
---|---|
पद बहाल 5 जनवरी 2009 – 8 जनवरी 2015 | |
राज्यपाल | नरिंदर नाथ वोहरा |
विधायक, जम्मू और कश्मीर विधानसभा
| |
कार्यकाल 2014 से 2020 | |
चुनाव-क्षेत्र | बीरवाह Abdullah |
जन्म | 10 मार्च 1970 रॉसफोर्ड, एसेक्स, ब्रिटेन |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजनीतिक दल | नेशनल कांफ्रेंस |
जीवन संगी | पायल नाथ (वि॰ 1994; वि॰वि॰ 2011)[1][2][3][4] |
उमर अब्दुल्ला (मार्च 1970 -- ) एक भारतीय नेता और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उनका जन्म ब्रिटेन में हुआ। उनके पिता फारूक अब्दुल्ला हैं। उमर जम्मू और कश्मीर के अब तक के सबसे युवा और प्रदेश के 11 वें मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर 5 जनवरी 2009 को गठबंधन सरकार बनाई।
2014 के विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी की हार हुई। उन्होंने सोनवार तथा बीरवाह सीटों से चुनाव लड़ा। जिसमें बीरवाह सीट से वे विधायक निर्वाचित हुए।[5]
वह लोक सभा के भी सदस्य रह चुके हैं।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके उमर अब्दुल्ला को राजनीति विरासत में मिली है। उमर के नाम जम्मू-कश्मीर के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री होने का रिकॉर्ड है।अब्दुल्ला परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य उमर अब्दुल्ला के नाम कई रिकॉर्ड हैं। इसके अलावा उमर लगातार तीन बार लोकसभा का चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बना चुके हैं।[6]
यह जीवनचरित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |