ऐन इन्सिग्निफिकैण्ट मैन | |
---|---|
निर्देशक |
खुशबू रांका विनय शुक्ला |
लेखक |
|
निर्माता |
आनंद गाँधी खुशबू रांका विनय शुक्ला |
अभिनेता | अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, योगेंद्र यादव & संतोष कोली |
छायाकार |
|
संपादक | अभिनव त्यागी & मनन भट्ट |
संगीतकार | ओला फ्लोटम |
निर्माण कंपनियां |
फ्रेण्डली पीपुल , मेमेसिस कल्चर लैब |
प्रदर्शन तिथि |
१७ नवंबर २०१७ |
लम्बाई |
९५ मिनट |
देश | भारत |
भाषायें |
|
ऐन इन्सिग्निफिकैण्ट मैन (अंग्रेज़ी: An Insignificant Man) खुशबू रांका और विनय शुक्ला द्वारा निर्देशित हिंदी/अंग्रेजी भाषा की एक भारतीय सामाजिक-राजनीतिक वृत्तचित्र (डॉक्यूमेण्ट्री) है। नवंबर २०१७ में भारत में इस वृत्तचित्र को प्रदर्शित किया गया। आनंद गाँधी[1][2][3], खुशबू रांका और विनय शुक्ला के साथ, इसके सह-निर्माता हैं। यह वृत्तचित्र भारत में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के उभार के साथ आम आदमी पार्टी के गठित होने और सत्ता में आने की प्रक्रिया को दर्शाता है।[4]