ऐश्वर्या राजेश | |
---|---|
![]() 2014 में ऐश्वर्या | |
जन्म |
10 जनवरी 1990 मद्रास (वर्तमान चेन्नई), तमिलनाडु, भारत |
शिक्षा की जगह | एथिराज महिला कॉलेज (बी.कॉम) |
पेशा |
|
कार्यकाल |
1996 (बाल कलाकार) 2010–वर्तमान |
संबंधी |
श्री लक्ष्मी (चाची) मणिकंदन राजेश (भाई) |
ऐश्वर्या राजेश (जन्म 10 जनवरी 1990) एक भारतीय अभिनेत्री है जो मुख्य रूप से तमिल, मलयालम, और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। वह चार दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, एक दक्षिण फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और एक तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं।[1]
ऐश्वर्या राजेश का जन्म 10 जनवरी 1990 को चेन्नई (तब मद्रास) के एक तेलुगु परिवार में हुआ था।[2] उनके पिता राजेश एक तेलुगु फिल्म अभिनेता थे। जब ऐश्वर्या 8 साल की थीं तब उनका निधन हो गया था। उनकी माँ नागमणि एक नर्तकी थीं। उनके दादा अमरनाथ भी एक अभिनेता थे। उनकी चाची श्री लक्ष्मी, एक तेलुगु हास्य कलाकार हैं, जिन्होंने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया है। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं, जिनमें से दो बड़े भाइयों की किशोरावस्था के दौरान मृत्यु हो गई थी।[3][4]
ऐश्वर्या ने वर्ल्ड फेमस लवर फिल्म में एक संघर्षरत विवाहित महिला की भूमिका निभाई थी। उन्होंने का पा रानासिंगम फिल्म में एक महिला की भूमिका निभाई जो अपने मृत पति के शरीर को वापस लाने का प्रयास करती है। वह रिपब्लिक में एक एनआरआई, थिट्टम इरांडू में एक पुलिसकर्मी और द ग्रेट इंडियन किचन में एक नर्तकी की भूमिका निभाने के लिए भी जानी जाती हैं।[5] ऐश्वर्या ने अपने करियर के शुरुआती दौर में टीवी शो असाथापोवथु यारू के सेट पर एक एंकर के रूप में भी काम किया था।[6][7]