ऐश्वर्या शर्मा | |
---|---|
![]() | |
जन्म |
8 दिसम्बर 1992 उज्जैन, मध्य प्रदेश, भारत |
पेशा |
|
कार्यकाल | 2015–अभी तक |
जीवनसाथी | नील भट्ट (वि॰ 2021) |
ऐश्वर्या शर्मा भट्ट (जन्म: 8 दिसंबर 1992) एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो हिन्दी धाराहविकों में काम करती हैं। इन्हें मुख्यत: स्टार प्लस के गुम है किसी के प्यार में शो में पाखी के भूमिका के लिए जाना जाता है।[1] वर्ष 2023 में इन्होंने फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी १३ और बिग बॉस १७ में भी भाग लिया था।
ऐश्वर्या शर्मा का जन्म 8 दिसंबर 1992 को उज्जैन, मध्य प्रदेश में हुआ था[2]। इन्होंने संगीत में अपनी शिक्षा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से प्राप्त की।[3]
गुम है किसी के प्यार में शो के सेट पर इनकी मुलाकात, अभिनेता नील भट्ट से हुई थी,[4] जिसके बाद इन्होंने 27 जनवरी 2021 को अपनी सगाई की घोषणा की।[5] फिर 30 नवंबर 2021 को ये जोड़ी उज्जैन में शादी के बंधन में बंध गई।[6]