ओट्टपालम Ottapalam ഒറ്റപ്പാലം | |
---|---|
ओट्टपालम बस अड्डा | |
निर्देशांक: 10°46′N 76°23′E / 10.77°N 76.38°Eनिर्देशांक: 10°46′N 76°23′E / 10.77°N 76.38°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | केरल |
ज़िला | पालक्काड़ ज़िला |
ऊँचाई | 54 मी (177 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 53,792 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | मलयालम |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 679 101 |
दूरभाष कोड | 0466 |
वाहन पंजीकरण | KL-51 |
लिंगानुपात | 1000:1121 ♂/♀ |
साक्षरता दर | 91% |
वेबसाइट | www |
ओट्टपालम (Ottapalam) भारत के केरल राज्य के पालक्काड़ ज़िले में स्थित एक नगर है। यह भारतपुड़ा नदी के किनारे बसा हुआ है।[1][2]
वानियमकुलम से ६ किमी॰ पूर्व पुरानी सड़क पर स्थित इसका रेलवे स्टेशन है। यहाँ पर कुछ सरकारी कार्यालय, जैसे तहसीलदार तथा मुंसिफ की कचहरियाँ, डाकखाना, तथा पुलिस स्टेशन आदि हैं। कुछ शिक्षा संस्थाएँ भी हैं। यहाँ पर एक बहुत ही प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर है, जिसपर किसी अज्ञात भाषा में लिखा हुआ भित्तिलेख है। पहले यहाँ लोहा गलाने का काम होता था। इस समय वनस्पति का तेल बनाने का उद्योग होता है। पामिश की पत्ती से सन निकालने का व्यवसाय खूब उन्नति कर गया है। कॉफी (कहवा) का भी व्यवसाय होता है।