पिण्डारी हिमानी | |
---|---|
Kafni glacier | |
![]() कफनी हिमानी | |
प्रकार | पर्वतीय हिमानी |
स्थान | कुमाऊँ हिमालय, उत्तराखण्ड, भारत |
निर्देशांक | 30°13′05″N 80°03′20″E / 30.21806°N 80.05556°Eनिर्देशांक: 30°13′05″N 80°03′20″E / 30.21806°N 80.05556°E |
लम्बाई | लगभग 3 कि॰मी॰ (1.9 मील) |
कफनी हिमानी (Kafni Glacier) भारत के उत्तराखण्ड राज्य में कुमाऊँ हिमालय के ऊपरी भाग में नन्दा देवी पर्वत से दक्षिणपूर्व में स्थित एक हिमानी (ग्लेशियर) है। इस हिमानी के पिघलाव से कफनी नदी उत्पन्न होती है, जो पिण्डार नदी की उपनदी है। पिण्डार नदी स्वयं आगे अलकनन्दा नदी में विलय हो जाती है, जो गंगा नदी की दो मुख्य जलस्रोतों में से एक है। कफनी एक छोटी हिमानी है, लेकिन समीप ही स्थित पिण्डारी हिमानी के साथ यह एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है।[1][2]