![]() | ||||||||||
व्यक्तिगत जानकारी | ||||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
पूरा नाम | कर्णम मल्लेश्वरी | |||||||||
जन्म |
1 जून 1975 श्रीकाकुलम, आंध्र प्रदेश | |||||||||
खेल | ||||||||||
देश |
![]() | |||||||||
प्रतिस्पर्धा | ओलंपिक भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर) | |||||||||
पदक अभिलेख
|
कर्णम मल्लेश्वरी (जन्म: 1 जून 1975) भारत की महिला भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर) हैं। वे ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली प्रथम महिला खिलाड़ी हैं।[1]
कर्णम मल्लेश्वरी का जन्म 1 जून,1975 को श्रीकाकुलम, आंध्र प्रदेश में हुआ था। उन्होने अपने करियर की शुरुआत जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप से की, जहां उन्होंने नंबर एक पायदान पर कब्जा किया। 1992 के एशियन चैंपियनशिप में मल्लेश्वरी ने 3 रजत पदक जीते। वैसे तो उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में 3 कांस्य पदक पर कब्जा किया है, किन्तु उनकी को सबसे बड़ी कामयाबी 2000 के सिडनी ओलंपिक में मिली, जहां उन्होने कांस्य पर कब्जा किया और इसी पदक के साथ वे ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी।[2]
मल्लेश्वरी ने 1997 में शादी की और प्रतिस्पर्धी वजन उठाने से अल्प विराम हेतु यमुनानगर, हरियाणा चली आई। 1998 में बैंकाक एशियाई खेलों में भाग लेने के लेए जब लौटी तो रजत पदक जीता। हालांकि, वे 1999 के एथेंस विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में पदक जीतने में असमर्थ रही, किन्तु 2000 के लिए भारत की ओलिंपिक टीम में विवाद के बावजूद उन्होने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
{{cite web}}
: Check date values in: |archive-date=
(help)