कसारा Kasara कसारा बुद्रुक | |
---|---|
निर्देशांक: 19°38′46″N 73°28′30″E / 19.646°N 73.475°Eनिर्देशांक: 19°38′46″N 73°28′30″E / 19.646°N 73.475°E | |
देश | ![]() |
प्रान्त | महाराष्ट्र |
ज़िला | ठाणे ज़िला |
ऊँचाई | 308 मी (1,010 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 15,611 |
भाषा | |
• प्रचलित | मराठी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 421602 |
दूरभाष कोड | 02527 |
वाहन पंजीकरण | MH-04 |
कसारा (Kasara), जिसे कसारा बुद्रुक (Kasara Bk.) भी कहा जाता है, भारत के महाराष्ट्र राज्य के ठाणे ज़िले में स्थित एक नगर है। यह मुम्बई महानगरीय क्षेत्र का भाग है।[1][2][3]
कसारा मुम्बई जाने वाले चार प्रमुख मार्गों, मे से एक व्यस्त मुंबई-नासिक मार्ग पर स्थित है। कसारा मुंबई उपनगरीय रेल का भी एक स्टेशन है और यह मध्य रेल के पूर्वोत्तर खंड का अन्तिम स्टेशन भी है। यह नगर घुमावदार कसारा घाट दर्रे के लिए भी प्रसिद्ध है।
भारत की जनगणना 2001 के अनुसार कसारा की जनसंख्या 45192 है, जिसमें पुरुष और महिला क्रमश: 51% और 49% हैं। औसत साक्षरता दर 63% है: पुरुष साक्षरता दर 73% और महिला साक्षरता दर 52% है। कसारा की जनसंख्या में 6 वर्ष से छोटे बच्चों का प्रतिशत 15% है।