काँके
Kanke | |
---|---|
काँके बाँध | |
निर्देशांक: 23°26′N 85°19′E / 23.43°N 85.32°Eनिर्देशांक: 23°26′N 85°19′E / 23.43°N 85.32°E | |
देश | ![]() |
प्रान्त | झारखण्ड |
ज़िला | राँची ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 17,560 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | हिन्दी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 834006 |
टेलिफोन कोड | 0651 |
वाहन पंजीकरण | JH 1 |
साक्षरता | 88.14% |
लोकसभा निर्वाचनक्षेत्र | राँची |
विधानसभा निर्वाचनक्षेत्र | कांके |
वेबसाइट | ranchi |
काँके (Kanke) भारत के झारखण्ड राज्य के राँची ज़िले में स्थित एक नगर है। यह राँची का एक उपनगर है।[1][2]
यहाँ पर एक विशाल जलाशय स्थित है जिसे 'कांके बांध सरोवर' कहते हैं और इसी से राँची शहर को जल आपूर्ति की जाती है। देश का पहला मान्सिक चिकित्सा संस्थान केन्द्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान यहीं पर स्थित है। इसके अतिरिक्त यहाँ बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, भारतीय कोयला प्रबन्धन संस्थान, पशुचिकित्सा संस्थान के अतिरिक्त कुछ अन्य संस्थान भी यहाँ स्थित हैं। राँची रेलवे स्टेशन से कांके बांध की दूरी पांच किलोमीटर है।